उत्तर प्रदेश: अखिलेश यादव ने CM योगी पर कसा तंज, कहा- बीजेपी सरकार एसपी के काम का फीता काटने के लिए ही बनी हैं
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की राजधानी में सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल के लोकार्पण को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है.
लखनऊ, 21 अक्टूबर: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने यूपी की राजधानी में सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल (Super Specialty Cancer Institute & Hospital) के लोकार्पण को लेकर योगी सरकार पर निशाना साधा और कहा कि भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है. सपा मुखिया अखिलेश यादव ने मंगलवार को ट्विटर के माध्यम अपनी एक कैंसर (Cancer) अस्पताल के सामने तस्वीर पोस्ट की है. इसके बाद लिखा कि सपा के लखनऊ में बनाए 'सुपर स्पेशिलिटी कैंसर इंस्टीट्यूट एंड हॉस्पिटल' के लोकार्पण पर जनता को बधाई.
उप्र की जनता के लिए किए गए सपा के जनहितकारी कामों में ये भी एक मील का पत्थर है. लगता है उप्र की भाजपा सरकार सपा के काम का फीता काटने के लिए ही बनी है. सपा का काम जनता के नाम. ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने मंगलवार को लखनऊ स्थित कैंसर अस्पताल का लोकार्पण कर दिया. इस दौरान उन्होंने कहा कि कोविड काल का सबसे बड़ा सबक चिकित्सकीय सुविधाओं का बेहतरी की जरूरत है.
यह भी पढ़ें: रंग लाई CM योगी की मेहनत, उत्तर प्रदेश 2019 में देश में शीर्ष पर्यटन स्थल के रूप में उभरा
टाटा ट्रस्ट (Tata Trust) के सहयोग के लखनऊ में स्थापित यह कैंसर संस्थान पूरे उत्तर प्रदेश के लिए बड़ी सुविधा देने वाला होगा. मुख्यमंत्री ने कहा है कि अभी शुरुआत में कैंसर हॉस्पिटल की क्षमता 54 बेड की है, इसे शीघ्र ही 750 की क्षमता में उच्चीकृत कर दिया जाएगा. अगले चरण में 1250 बेड की क्षमता तक ले जाने का लक्ष्य है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2020 07:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

