देश

पुडुचेरी में BJP को झटका! ‘लॉटरी किंग’ मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स आज करेंगे अपनी नई पार्टी का ऐलान

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी और ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन आज पुडुचेरी में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी का औपचारिक ऐलान करेंगे. इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

पुडुचेरी में BJP को झटका! ‘लॉटरी किंग’ मार्टिन के बेटे जोस चार्ल्स आज करेंगे अपनी नई पार्टी का ऐलान
(Photo Credits BBC)

पुडुचेरी: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पूर्व पदाधिकारी और ‘लॉटरी किंग’ सैंटियागो मार्टिन (Santiago Martin) के बेटे जोस चार्ल्स मार्टिन (Jose Charles) आज पुडुचेरी में अपनी खुद की राजनीतिक पार्टी का औपचारिक ऐलान करेंगे. इस दौरान उनके समर्थकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद जताई जा रही है.

पार्टी का मुख्यालय पुडुचेरी में

पार्टी के ऐलान से पहले मिली जानकारी के अनुसार, इसका मुख्यालय पुडुचेरी में होगा. यहाँ जोस चार्ल्स मार्टिन अपने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से मुलाकात करेंगे. कहा जा रहा है कि जोस मार्टिन की नई पार्टी बनने से पुडुचेरी में भाजपा को राजनीतिक नुकसान हो सकता है. यह भी पढ़े: गुलाम नबी आजाद 10 दिन में करेंगे नई पार्टी का ऐलान, धारा-370 की बहाली का वादा करने वाले दलों की खिंचाई की

टीवीके से हो सकता है गठबंधन

सूत्रों के अनुसार, जोस मार्टिन पार्टी का गठन करने और सत्ता हासिल करने के लिए विभिन्न गतिविधियों में खुद को शामिल कर रहे हैं. इसके लिए वह चुनावी गठबंधन करने से भी पीछे नहीं हट सकते. वहीं, उन्होंने अभिनेता और नेता विजय के नेतृत्व वाली तमिलगा वेत्रि कझगम (टीवीके) के साथ गठबंधन की संभावना जताई है.

2024 में बीजेपी से दूरी

39 वर्षीय जोस मार्टिन 2015 से भाजपा से जुड़े थे, लेकिन स्थानीय नेतृत्व के साथ मतभेद के कारण उन्होंने 2024 में पार्टी से दूरी बना ली. जोस मार्टिन मार्टिन ग्रुप के प्रबंध निदेशक भी हैं और अपने पिता की तरह महाराष्ट्र और गोवा में लॉटरी व्यवसाय की देखरेख करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2025 09:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).