Bihar: तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा- बिहार में शराब माफियाओं को सीएम का आशीर्वाद प्राप्त है

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल के नेता तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तीखा प्रहार किया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में शराब माफियाओं को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है.

तेजस्वी यादव और नीतीश कुमार (Photo Credits-Twitter)

बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) पर तीखा प्रहार किया है. तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बिहार में शराब माफियाओं को मुख्यमंत्री का आशीर्वाद प्राप्त है. तेजस्वी यादव ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा, 'मतलब एक ही समय एक ही परिवार के दो लोग पेट दर्द से मर गए? वाह नीतीश जी वाह! अगर प्रदेश के मुख्यमंत्री खुलेआम भ्रष्ट, नाकारा अधिकारियों का बचाव करने लगे तो यही परिणाम होगा. प्रशासन शराब (Liquor) बिकवाता है लेकिन सीएम कहते है कि नहीं-नहीं, माफिया करता है? माफिया को तो आपका आशीर्वाद प्राप्त है. यह भी पढ़ें- Bihar में होली बाद फिर चढ़ेगा सियासी पारा, इस रणनीति के साथ नीतीश सरकार से दो-दो हाथ करेंगे तेजस्वी यादव!

दरअसल, तेजस्वी यादव ने बिहार के बेगूसराय जिले में जहरीली शराब पीने से हुई दो लोगों की मौत से संबंधित एक ट्वीट को रिट्वीट करते हुए यह बात कही. तेजस्वी ने आरजेडी कार्यकर्ता कारी सोहैब के ट्वीट को रिट्वीट किया जिसमें लिखा है, 'बखरी जिला बेगूसराय मे जहरीली शराब पीने ने से दो लोगों की मौत हो गई है जिला प्रशासन कह रहा है पेट दर्द से मौत हुई है. अभी हम पीड़ित परिवार से मिले है परिजन कह रहे है कि प्रशासन दारू बिक्री कराता है, माफिया घर-घर शराब बनवाता और बिकवाता है. इनकी मौत का जिम्मेवार नीतीश सरकार है.'

तेजस्वी यादव का ट्वीट-

उल्लेखनीय है कि बिहार में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में आरजेडी आक्रामक राजनीति के जरिए नीतीश सरकार से दो-दो हाथ कर रही है. इससे पहले तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा था कि बिहार में भारी लूट और भ्रष्टाचार का बोलबाला है. उन्होंने कहा था कि प्रखंड से लेकर सचिवालय तक भ्रष्टाचार के अड्डे बन चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड