देश

बिहार में RJD विधायक अशोक कुमार के बेटे की दबंगई, खाना पसंद नहीं आया तो कर दी वेंडर की पिटाई

आरजेडी विधायक के बेटे अंकुर ने अपने पिता के आवासीय होटल के पास के स्ट्रीट वेंडर की पिटाई कर दी.

बिहार में RJD विधायक अशोक कुमार के बेटे की दबंगई, खाना पसंद नहीं आया तो कर दी वेंडर की पिटाई
(Photo Credits: ANI)

बिहार (Bihar) के रोहतास (Rohtas) जिले के सासाराम (Sasaram) सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के विधायक अशोक कुमार (MLA Ashok Kumar) के बेटे अंकुर कुमार (Ankur Kumar) की दबंगई सामने आई है. दरअसल, विधायक के बेटे अंकुर ने मंगलवार को अपने पिता के आवासीय होटल के पास के स्ट्रीट वेंडर (Street Vendor) की पिटाई कर दी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीड़ित वेंडर का नाम रजत केसरी है. अभी उसका इलाज एक अस्पताल में चल रहा है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, इस मामले में अंकुर कुमार और दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

रिपोर्ट के मुताबिक, वेंडर रजत केसरी ने बताया कि वह सड़क किनारे खोमचा लगाने का काम करता है. मेरे खोमचे से खाने-पीने का कुछ सामान विधायक के आवासीय होटल में मंगाया गया था, जो  विधायक के बेटे को पसंद नहीं आया. उसी को लेकर विवाद बढ़ गया और विधायक के बेटे ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर मेरी जमकर धुनाई कर दी. जिसके बाद मैं बेहोश हो गया. यह भी पढ़ें- बिहार में 'चमकी बुखार' का कहर, मुजफ्फरपुर में पिछले 10 दिनों में हुई 31 बच्चों की मौत

पुलिस ने बताया कि घायल वेंडर के बयान के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है और मामले में जांच की जा रही है. जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).