Bihar Politics: दिल्ली में लालू यादव से मिले राहुल गांधी, बिहार में होगा कैबिनेट विस्तार?
राहुल गांधी सेंट्रल दिल्ली के पंडारा पार्क इलाके में मीसा भारती के आवास पर पहुंचे, जहां राजद प्रमुख अपनी बेटी के साथ रह रहे हैं. राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी थे.
नई दिल्ली, 4 अगस्त: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो और पूर्व केंद्रीय मंत्री लालू प्रसाद यादव से मिलने पहुंचे. यह मुलाकात सुप्रीम कोर्ट के 'मोदी सरनेम' टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाने के कुछ घंटों बाद हुई.
कांग्रेस नेता सेंट्रल दिल्ली के पंडारा पार्क इलाके में मीसा भारती के आवास पर पहुंचे, जहां राजद प्रमुख अपनी बेटी के साथ रह रहे हैं. राहुल गांधी के साथ पार्टी महासचिव (संगठन) केसी वेणुगोपाल भी थे. Bihar: नीतीश कुमार किसी भी गणित से नहीं बन पाएंगे CM, इस बार 42 से भी कम विधायक, प्रशांत किशोर का दावा
इस दौरान लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी के अलावा बिहार के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, उनकी बहन और राज्यसभा सांसद मीसा भारती, बिहार कांग्रेस प्रमुख अखिलेश प्रसाद सिंह और अन्य भी मौजूद थे.
राहुल गांधी को राजद सुप्रीमो ने गले भी लगाया. दोनों नेताओं की लंबी बैठक हुई. हालांकि, अभी तक यह साफ नहीं हो पाया है कि दोनों नेताओं के बीच क्या चर्चा हुई.
इससे पहले शुक्रवार दोपहर को कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली. सुप्रीम कोर्ट ने मोदी उपनाम टिप्पणी मानहानि मामले में राहुल गांधी की सजा पर रोक लगा दी. इस सजा के चलते राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता चली गई थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 04, 2023 10:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

