Bihar Panchayat Election 2021 Dates: 24 सितंबर से 12 दिसंबर तक 11 चरणों में होंगे बिहार पंचायत चुनाव
बिहार में 11 चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव होंगे. चुनाव के लिए अधिसूचना 24 अगस्त को जारी कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है.
पटना: बिहार (Bihar) में 11 चरणों में ग्राम पंचायत चुनाव (Panchayat Election 2021) होंगे. चुनाव के लिए अधिसूचना 24 अगस्त को जारी कर दी जाएगी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य निर्वाचन आयोग के प्रस्ताव पर मुहर लगा दी गई है. बिहार सरकार ने ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव की तिथि घोषित कर दी है. चुनाव 11 चरणों में होंगे, जिसकी अधिसूचना 24 अगस्त को जारी होगी. इसके साथ ही संबंधित क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता लागू हो जाएगी. Bihar Flood: बिहार के 16 जिलों की 32 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ से प्रभावित, अब तक 16 की मौत
मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को पहले चरण का मतदान होगा. इसी प्रकार 29 सितंबर को दूसरे चरण का जबकि आठ अक्टूबर को तीसरे, 20 अक्टूबर को चौथे चरण का मतदान होगा. इसके अलावा 24 अक्टूबर को पांचवें, तीन नवंबर को छठे, 15 नवंबर को सातवें तथा 24 नवंबर को आठवें चरण का मतदान होगा.
इसी तरह 29 नवंबर को नौवें चरण, आठ दिसंबर को दसवें और 12 दिसंबर को 11 वें तथ अंतिम चरण के मतदान कराए जाएंगे. उन्होंने बताया कि बाढ़ क्षेत्रों में अंतिम चरणों में मतदान होंगे.
गौरतलब है कि छह पदों के लिए ग्राम पंचायत और ग्राम कचहरी के चुनाव होने हैं. इनमें मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, जिला परिषद सदस्य, वार्ड सदस्य, सरपंच और पंच के पद शामिल हैं. मंत्रिमंडल की मंगलवार की हुई बैठक में कुल 17 प्रस्तावों की स्वीकृति दी गई.
उल्लेखनीय है कि बिहार में वर्ष 2016 में गठित त्रि-स्तरीय पंचायती राज संस्थाएं और ग्राम कचहरियां जून महीने में भंग कर दी गई हैं. जून के पहले कोरोना के कारण चुनाव कराना संभाव नहीं था. जून के बाद पंचायत चुनाव तक पंचायत परामर्शी समिति काम कर रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2021 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

