Bihar में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने पर नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, तेजस्वी यादव ने कहा-बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डरे हुए?
बिहार की नीतीश सरकार लगातार सुर्खियों में है. राज्य में आपराधिक घटनाओं सहित तमाम चीजों को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी बीच बिहार में सरकार का एक फरमान काफी चर्चा में आ गया है. दरअसल राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि सूबे में अगर कोई विरोध प्रदर्शन करता है तो पुलिस की तरफ से उसका आचरण सर्टिफिकेट खराब कर दिया जा सकता है. इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डरे हुए?
पटना, 3 फरवरी 2021. बिहार की नीतीश सरकार लगातार सुर्खियों में है. राज्य में आपराधिक घटनाओं सहित तमाम चीजों को लेकर विपक्ष सरकार पर निशाना साध रहा है. इसी बीच बिहार में सरकार का एक फरमान काफी चर्चा में आ गया है. दरअसल राज्य सरकार ने मंगलवार को एक आदेश में कहा कि सूबे में अगर कोई विरोध प्रदर्शन करता है तो पुलिस की तरफ से उसका आचरण सर्टिफिकेट खराब कर दिया जा सकता है. इसे लेकर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) ने सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि बेचारे 40 सीट के मुख्यमंत्री कितने डरे हुए?
तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए लिखा कि मुसोलिनी और हिटलर को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार कहते है अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी. मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे. बेचारे 40सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे है? यह भी पढ़ें-Budget 2021: तेजस्वी यादव का तंज, आम बजट को बताया देश बेचने की तैयारी
तेजस्वी यादव का ट्वीट-
मुसोलिनी और हिटलर को चुनौती दे रहे नीतीश कुमार कहते है अगर किसी ने सत्ता व्यवस्था के विरुद्ध धरना-प्रदर्शन कर अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग किया तो आपको नौकरी नहीं मिलेगी। मतलब नौकरी भी नहीं देंगे और विरोध भी प्रकट नहीं करने देंगे
बेचारे 40सीट के मुख्यमंत्री कितने डर रहे है? pic.twitter.com/h0TDkuR5vP
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) February 2, 2021
गौर हो कि बिहार के नीतीश सरकार के इस नए फरमान के बाद यदि कोई शख्स किसी विधि व्यवस्था के हालात, धरना प्रदर्शन, सड़क जाम सहित अन्य चीजों में शामिल होकर कोई आपराधिक काम करता है तो इसका सीधा असर उस शख्स के आचरण सर्टिफिकेट पर पड़ेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 03, 2021 09:24 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

