तेलंगाना: भैंसा में हुई हिंसा पर असदुद्दीन ओवैसी ने कहा-घटना की मैं निंदा करता हूं, आरोपियों पर होनी चाहिए कार्रवाई 

तेलंगाना के भैंसा इलाके में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के बाद सोमवार-मंगवार की रात यानि 13 से 15 जनवरी तक धारा 144 लगाने का फैसला प्रशासन ने किया हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रविवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़क के बाद हमलावरों ने इलाके में स्थित 13 घरों और 26 वाहनों को आग लगा दी थी.

असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits-ANI Twitter)

हैदराबाद. तेलंगाना के भैंसा इलाके में दो समुदायों के बीच हुए संघर्ष के बाद सोमवार-मंगवार की रात यानि 13 से 15 जनवरी तक धारा 144 लगाने का फैसला प्रशासन ने किया हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार रविवार को दो समूहों के बीच हिंसक झड़क के बाद हमलावरों ने इलाके में स्थित 13 घरों और 26 वाहनों को आग लगा दी थी. जिससे इलाके में तनाव बना हुआ है. इस बीच इस मामले पर एआईएमआईएम असदुद्दीन ओवैसी (MP from Hyderabad Asaduddin Owaisi) की प्रतिक्रिया सामने आयी है. ओवैसी ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों पर कार्रवाई करने की मांग की है.

एआईएमआईएम चीफ ने आगे कहा कि मैं मांग करता हूं कि जिन लोगों को नुकसान हुआ है, उन्हें मुआवजा दिया जाना चाहिए. इसके साथ ही मैं भैंसा के लोगों से शांति बनाए रखने का आग्रह करता हूं. भैंसा इलाके में दो समूहों के बीच हुए हिंसक झड़प में तीन पुलिस अधिकारियों सहित 11 लोग घायल हुए थे. यह भी पढ़े-JNU हिंसा पर बोले AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी, नकाबपोशों को मिला था उपर से ग्रीन सिग्नल- मामले की हो जांच

ANI का ट्वीट-

मीडिया से बातचीत में असदुद्दीन ओवैसी ने आगे कांग्रेस पर हमला बोलते हुए अप्रत्यक्ष रूप से वोट खरीदने का आरोप लगाया है. ओवैसी ने कहा कि कांग्रेस के पास बहुत पैसा है, उन्हें रेट बढ़ाना चाहिए, क्योंकि अब मेरी (वोट) कीमत 2000 रुपये नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: इंदौर में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड