UP मॉडल के मुरीद हुए ऑस्ट्रेलियाई सांसद Jason Wood, सीएम योगी को सराहा, बोलें- हम आपके साथ काम करना चाहते हैं

जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस बहुत हद तक नियंत्रण में है. जिसका पूरा श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को दिया जा रहा है.

सीएम योगी आदित्यनाथ (Photo Credits: PIB)

लखनऊ: जनसंख्या के लिहाज से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में कोरोना वायरस बहुत हद तक नियंत्रण में है. जिसका पूरा श्रेय सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) को दिया जा रहा है. उनकी महामारी से निपटने के लिए बनाई गई कुशल रणनीति कामयाब हुई है. इसकी तारीफ खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भी कई बार कर चुके है. यहीं नहीं अब तो विदेशी नेता भी सीएम योगी के मुरीद हो रहे है. ऑस्ट्रेलियाई (Australian) सांसद जेसन वुड (Jason Wood) ने उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के प्रकोप के प्रभावी प्रबंधन (COVID-19 Management) के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की है. PM Modi in Aligarh: सीएम योगी की तारीफ में पीएम मोदी ने कहीं यह बड़ी बातें, पहले की सरकारों को फटकारा

योगी सरकार के कोरोना वायरस प्रबंधन के यूपी मॉडल से प्रभावित होकर जेसन वुड ने ट्वीट किया, “मेरे लिए इस तरह के संदेश के लिए यूपी के माननीय सीएम को बहुत-बहुत धन्यवाद. हम उत्तर प्रदेश के साथ काम करने के लिए उत्सुक हैं. हम संस्कृति और विकास के संवर्धन के लिए यूपी सरकार के साथ काम करने की आशा करते हैं. इस कठिन समय में यूपी सरकार के कोविड नियंत्रण प्रयासों की सराहना करते हैं.”

कुछ दिन पहले ऑस्ट्रेलिया के संघीय स्वतंत्र संसद सदस्य क्रेग केली (Craig Kelly) ने भी कोविड -19 के घातक डेल्टा वेरियंट को सफलतापूर्वक हराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की प्रशंसा की थी. ऑस्ट्रेलियाई सांसद ने कहा कि लगभग 24 करोड़ की आबादी वाले उत्तर प्रदेश ने कोविड-19 महामारी की दूसरी लहर पर सफलतापूर्वक अंकुश लगाया है. केली तो यूपी सीएम से इतने प्रभावित हुए थे कि उन्होंने योगी आदित्यनाथ को ही उधार में मांग लिया था.

हाल ही में कनाडा के एक निवेशक पैट्रिक ब्रुकमैन (Patrick Brauckmann) ने भी 'क्रशिंग द कर्व' में योगी आदित्यनाथ के प्रभावी नेतृत्व का जिक्र करते हुए यूपी मॉडल ऑफ कोविड प्रबंधन की सराहना की थी.

उत्तर प्रदेश आने वाले दिनों में पूरी तरह से कोविड मुक्त होने की तैयारी कर रहा है. लंबे समय से कोरोना वायरस मामलों की दैनिक संख्या में गिरावट का रुझान देखा जा रहा है. राज्य में ताजा मामलों की तुलना में रिकवरी तेजी से जारी है. आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, एक दिन पहले राज्य में परीक्षण किए गए 1,91,446 नमूनों में से, 33 नमूनों में कोविड -19 संक्रमण की पुष्टी हुई थी. यानी दैनिक परीक्षण पॉजिटिविटी 0.01 प्रतिशत रही. राज्य के 32 जिले कोविड-19 संक्रमण से मुक्त हो गए हैं. जबकि अधिकांश जिलों में संक्रमण के कोई नए मामले नहीं आ रहें. राज्य में कुल सक्रिय मामलों में से 36 प्रतिशत से ज्यादा बरेली (18), लखनऊ (14), गौतम बुद्ध नगर (12), प्रयागराज (12) और गोरखपुर (10) सहित सिर्फ पांच जिलों के हैं. जबकि राज्य में पूर्ण टीकाकरण कराने वालों की संख्या 1.52 करोड़ के पार पहुंच गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\