Lok Sabha Elections Results 2019: असम में भी चला 'मोदी मैजिक', देखें पूरी लिस्ट
असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. चुनाव आयोग ने असम में तीन चरणों में चुनाव कराए जाने का ऐलान किया था.
लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Elections 2019) के लिए असम (Assam) में तीन चरणों में वोटिंग हुई थी. आज नतीजों का दिन है. बता दें कि सुबह 8 बजे से ही वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरुआती रुझानों के अनुसार, असम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) कांग्रेस और ऑल इंडिया युनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) से आगे चल रही है. असम में लोकसभा की कुल 14 सीटें हैं. असम में पहले चरण (11 अप्रैल), दूसरे चरण (18 अप्रैल) और तीसरे चरण (23 अप्रैल) में मतदान हुए. असम में सत्तारूढ़ बीजेपी, कांग्रेस और एआईडीयूएफ के बीच मुकाबला है. असम में 23 अप्रैल को लोकसभा के तीसरे व अंतिम चरण के मतदान में 85.11 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया था.
रुझान:
बीजेपी- 9
कांग्रेस- 1
एआईडीयूएफ- 2
एजीपी- 1
निर्दलीय- 1
बता दें कि एग्जिट पोल में भी असम में बीजेपी को ही आगे दिखाया गया था. आइए देखते है एग्जिट पोल के नतीजे-
News 18-
बीजेपी: 8-10
कांग्रेस: 2-4
एआईडीयूएफ: 2
आजतक-
बीजेपी: 12-14
कांग्रेस: 0-2
एआईडीयूएफ: 0
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी 14 में से 7 सीटें जीतने में कामयाब रही थी जबकि कांग्रेस के खाते में तीन सीटें आई थी और एआईडीयूएफ को भी तीन सीटे मिली थीं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 02:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

