देश

पश्चिम बंगाल: आसनसोल से बाबुल सुप्रियो, हुगली से लॉकेट चटर्जी आगे

कूचबिहार लोकसभा सीट से भाजपा के निशीथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार परेश चंद्र अधिकारी से 1225 मतों से आगे हैं।

पश्चिम बंगाल: आसनसोल से बाबुल सुप्रियो, हुगली से लॉकेट चटर्जी आगे
बाबुल सुप्रियो (Photo Credit- IANS)

कोलकाता. केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो शुरुआती रुझानों में आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी मुनमुन सेन से 3448 मतों से आगे चल रहे हैं।

कूचबिहार लोकसभा सीट से भाजपा के निशीथ प्रमाणिक तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार परेश चंद्र अधिकारी से 1225 मतों से आगे हैं।

वहीं, हुगली लोकसभा सीट से भाजपा की लॉकेट चटर्जी तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार रत्न डी नाग से 2175 वोट से आगे चल रही हैं।

(The above story first appeared on LatestLY on May 23, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).