अलवर लिंचिंग: पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट पर गुस्साए असदुद्दीन ओवैसी, कहा- सत्ता में आते ही BJP जैसी हो जाती है कांग्रेस

ओवैसी ने कहा, "सत्ता में कांग्रेस बीजेपी जैसी बन जाती है, राजस्थान के मुसलमानों को ये बात समझ लेनी चाहिए और उन लोगों, संस्थाओं का विरोध करना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं.

असदुद्दीन ओवैसी (Photo Credits: Facebook)

राजस्थान (Rajasthan) के अलवर में दो साल पहले मॉब लिंचिंग के शिकार हुए पहलू खान (Pehlu Khan) के खिलाफ पुलिस ने चार्जशीट दायर की है. पहलू खान और उसके बेटे के खिलाफ गैर कानूनी तरीके से मवेशी ले जाने के आरोप में चार्जशीट दाखिल की गई है. जिसके बाद इस मुद्दे पर सियासत गर्मा गई है. एआईएमआईएम प्रमुख और लोकसभा सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने इस मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ओवैसी ने कहा कि सत्ता में आते ही कांग्रेस बीजेपी जैसी हो जाती है, मुसलमानों को ये बात समझ लेनी चाहिए.

ओवैसी ने कहा, "सत्ता में कांग्रेस बीजेपी जैसी बन जाती है, राजस्थान के मुसलमानों को ये बात समझ लेनी चाहिए और उन लोगों, संस्थाओं का विरोध करना चाहिए जो कांग्रेस पार्टी के लिए काम करते हैं और उन्हें अपना राजनीतिक प्लेटफॉर्म विकसित करने की कोशिश शुरू कर देनी चाहिए, 70 साल बहुत होते हैं अब कृपया बदल जाइए."

यह भी पढ़ें- राजस्थान पुलिस ने लिंचिंग के शिकार हुए पहलू खान और उनके दो बेटों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीट, बताया- गो तस्कर

बता दें कि साल 2017 में पहलू खान की भीड़ ने उस वक्त पीट-पीट कर हत्या कर दी थी, जब वह गाड़ी में मवेशी को को ले जा रहे थे. गौरक्षकों ने गोतस्करी के संदेह में पहलू खान की पिटाई की थी. भीड़ की पिटाई के बाद पहलू खान की अस्पताल में मौत हो गई थी. समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, राजस्थान के गोजातीय पशु (वध निषेध और अस्थायी प्रवासन या निर्यात पर प्रतिबंध) अधिनियम, 1995 और नियम, 1995 की धारा 5, 8 और 9 के तहत पहलू खान के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की गई है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड