देश

अमित शाह पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ये बोलते हैं ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, हमनें क्या चूड़ियां पहन रखी हैं?

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा "अमित शाह बोलते हैं कि ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. हम क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं. अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो."

अमित शाह पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, कहा- ये बोलते हैं ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे, हमनें क्या चूड़ियां पहन रखी हैं?
अमित शाह व असदुद्दीन ओवैसी (Photo :: Twitter)

AIMIM Asaduddin Owaisi Rally: एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने मंगलवार (30 मई) को तेलंगाना के आदिलाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने बीजेपी और गृहमंत्री अमित शाह पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा "मंदिरों के लिए करोड़ो रुपए अनुमोदित हुए और ये(अमित शाह) बोलते हैं कि स्टीयरिंग मेरे हाथ में है, अगर मेरे हाथ में स्टीयरिंग है तो आपको क्यों दर्द होता है?...ये बोलते हैं ओल्ड सिटी में सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे. हम क्या चूड़ियां पहन कर बैठे हैं. अगर दम है तो चीन पर सर्जिकल स्ट्राइक करो."

ओवैसी ने कहा, तेलंगाना में कांग्रेस नेता कहते हैं कि अगर राज्य में उनकी सरकार आती है तो 100 विधानसभाओं में राम मंदिर बनाएगी और उसको बनाने के लिए 10 करोड़ रुपये देंगे. फिर भी बीजेपी नेता कहते हैं कि मुसलमानों की खुशामद की जा रही है, मुसलमानों का तुष्टीकरण किया जा रहा है. उन्होंने कहा, तेलंगाना के मुसलमान को इस बात से ऐतराज नहीं है कि मंदिरों को पैसा क्यों दिया जा रहा है. अगर पैसा दिया जाना है तो सबको पैसा दो, किसी एक को मत दो. ये भी पढ़ें- PM Modi in Rajasthan: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अजमेर में जनसभा को करेंगे संबोधित

 

ओवैसी बोले, सत्तारूढ़ बीआरएस की सरकार ने राज्य में ब्राह्मण सदन तो बना दिया, लेकिन आज तक मेरा इस्लामिक सेंटर नहीं बनाया. उन्होंने कहा, अगर ओवैसी का नाम लेकर बीजेपी वाले अपना पेट भरना चाहते है तो इसमें मुझको कोई ऐतराज नहीं है. वो अगर ऐसा करना चाहते हैं तो कर सकते हैं हमको इसमें कोई समस्या नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2023 08:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).