Karur Stampede Tragedy: विजय की कोई गलती नहीं, भीड़ का अनुमान लगाना प्रशासन का काम है .. तमिलनाडु के BJP नेता अन्नामलाई का बयान; VIDEO

तमिलनाडु के करुर हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी के प्रमुख और सुपरस्टार विजय की रैली में भगदड़ मच गई. जिसके कारण 40 लोगों की मौत हो गई.

Credit-(X,@VistaarNews)

Karur Stampede Tragedy: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के करुर (Karur) हादसे ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया है. तमिलगा वेत्री कझगम पार्टी (Tamilaga Vettri Kazhagam) के प्रमुख और सुपरस्टार विजय (Superstar Vijay) की रैली में भगदड़ मच गई. जिसके कारण 40 लोगों की मौत हो गई. इस घटना के बाद विजय को लेकर लोगों ने और दूसरी पार्टियों ने नाराजगी जताई है. जबकि तमिलनाडु के बीजेपी (BJP) के नेता अन्नामलाई (Annamalai) ने विजय को लेकर बयान दिया है. इस दौरान उन्होंने विजय का बचाव किया है. उन्होंने कहा की इसमें विजय की कोई गलती नहीं है. विजय ने 10 हजार लोगों के आने का अनुमान लगाया था, लेकिन पहुंचे 50 हजार लोग, ये गलती सरकार और पुलिस प्रशासन की है.

अन्नामलाई ने कहा कि पुलिस और इंटेलिजेंस को भीड़ की आशंका पहले से भांपकर पर्याप्त बल तैनात करना चाहिए था.उन्होंने सवाल उठाया कि पुलिस ने सात घंटे की अनुमति क्यों दी, जबकि इसे दो घंटे तक सीमित किया जा सकता था. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @VistaarNews नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:Karur Stampede: एक्टर विजय ने मारे गए लोगों के परिवारों को 20 लाख रुपए देने का किया ऐलान

बीजेपी नेता अन्नामलाई का बयान

 

अन्नामलाई ने राज्य सरकार की गलती मानी

बीजेपी नेता ने कहा कि तमिलनाडु सरकार (Tamil Nadu Government) ने एक सदस्यीय जांच आयोग गठित किया है और उसमें भी मुख्यमंत्री ने खुद न्यायाधीश का चयन किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि इस तरह की जांच निष्पक्ष नहीं हो सकती और सीबीआई जांच की मांग की.

हादसे में 40 लोगों की मौत

इस हादसे में 40 लोगों की मौत हो गई है. वहीं कई घायलों का इलाज करूर स्थित गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज और हॉस्पिटल (Hospital) में चल रहा है. घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. विजय ने मृतकों को 20-20 लाख रूपए और घायलों को 2 लाख रूपए देने की घोषणा की है.

 

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट