आंध्र प्रदेश: YSR कांग्रेस सरकार पर राम माधव का हमला, बोले- राज्य की हालत 'आसमान से टपका खजूर में अटका' जैसी
बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव ने बुधवार को आंध्र प्रदेश की वाईएसआर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की हालत "आसमान से टपका खजूर में अटका" (बुरी से बहुत बुरी दशा में पहुंच जाना) जैसी हो गई है.
अमरावती: बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव राम माधव (Ram Madhav) ने बुधवार को आंध्र प्रदेश (Andhra Pradesh) की वाईएसआर कांग्रेस सरकार (YSR Congress government) पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि राज्य की हालत "आसमान से टपका खजूर में अटका" (बुरी से बहुत बुरी दशा में पहुंच जाना) जैसी हो गई है. माधव ने कहा कि तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) और वाईएसआर कांग्रेस प्रशासन के मामले में एक ही सिक्के के दो पहलू हैं. ऐसा लगता है कि राज्य बुरी से और बुरी हालत में पहुंच गया है.
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी अपनी आक्रामक गतिविधियों से राज्य की जनता को भयभीत कर रहे हैं. यह भी पढ़ें: राम माधव ने राहुल गांधी पर कसा तंज, कहा- योग से ‘बचकानी मनोवृत्ति’ से निपटने में मिलती है मदद
राम माधव ने भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत पूर्वी गोदावारी जिले का दौरा कर पी गन्नावरम में एक सभा को संबोधित किया. उन्होंने कहा, "तेदेपा (आंध्र प्रदेश का) अतीत थी, वाईएसआर कांग्रेस वर्तमान है और भाजपा भविष्य है. भाजपा 2024 तक राज्य में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी".
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 24, 2019 10:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

