देश

अमित शाह ने हिमाचल में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के लिए शुरू की नई वन रैंक-वन पेंशन योजना

अमित शाह ने कहा कि अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नहीं बख्शेगी. इसकी जगह सलाखों के पीछे है.

अमित शाह ने हिमाचल में भरी हुंकार, कहा- कांग्रेस ने राहुल और प्रियंका के लिए शुरू की नई वन रैंक-वन पेंशन योजना
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Photo Credit-ANI)

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश (Himachal Pradesh) के ऊना (Una) में पन्ना प्रमुख सम्मेलन को संबोधित करते हुए कांग्रेस (Congress) अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) और प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) पर निशाना साधा. अमित शाह ने कहा कि बीजेपी की सरकार बनने के बाद एक साल के अंदर मोदी जी ने वन रैंक वन पेंशन (OROP) का अपना वादा पूरा करने का काम किया. मोदी जी ने हमारे जवानों को वन रैंक वन पेंशन देने का काम किया है. जबकि कांग्रेस के लिए OROP का मतलब है 'Only Rahul, Only Priyanka'.

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में देशद्रोही नारे लगाने वालों की पीठ थपथपाने जाते हैं. उन्होंने कहा कि राहुल बाबा मेरे नेता को जितनी गाली देनी है दे दो लेकिन कान खोल के सुन लो, अगर भारत मां के टुकड़े करने की बात की तो सरकार किसी को नहीं बख्शेगी. इसकी जगह सलाखों के पीछे है. उन्होंने कहा कि 55 साल तक कांग्रेस ने शासन किया, लेकिन गरीबी हमारी सरकार को दूर करनी पड़ती है तो कांग्रेस की चार पीढ़ियों ने देश में क्या किया? उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने आयुष्मान योजना के माध्यम से गरीब से गरीब के स्वास्थ्य की चिंता की. यह भी पढ़ें- राम मंदिर विवाद: कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा- 70 साल से टल रहा है मामला, जल्द हो समाधान

अमित शाह ने कहा कि जो लोग 650 करोड़ रुपये की चोरी के मामले में जमानत पर घूम रहें है वो मोदी जी पर झूठे आरोप लगा रहें है. उन्होंने कहा कि देश को मोदी जी के नेतृत्व वाली एक मजबूत सरकार चाहिए न कि कोई मजबूर सरकार. उन्होंने कहा कि देश को एक ऐसी सरकार चाहिए जिसको एक लीडर चलाए, देश को ऐसी सरकार नहीं चाहिए जिसको कोई डीलर चलाए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2019 03:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).