देश

CM Rekha Gupta’s Swearing-In Ceremony: 'मिलिए दिल्ली की मुख्यमंत्री से': नवनियुक्त CM रेखा गुप्ता पर अलका लांबा का तंज, शपथ ग्रहण से पहले लगाए गंभीर आरोप (Watch Video)

दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

CM Rekha Gupta’s Swearing-In Ceremony: 'मिलिए दिल्ली की मुख्यमंत्री से': नवनियुक्त CM रेखा गुप्ता पर अलका लांबा का तंज, शपथ ग्रहण से पहले लगाए गंभीर आरोप (Watch Video)
Photo- @LambaAlka/X

Alka Lamba on CM Rekha Gupta: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को लेकर कांग्रेस नेत्री अलका लांबा ने तंज कसा है. उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (Twitter) पर एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ''दिल्ली की नवनियुक्त सीएम रेखा गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाते हुए देखी जा सकती हैं. अलका लांबा द्वारा साझा किए गए वीडियो में रेखा गुप्ता को आक्रामक व्यवहार करते हुए दिखाया गया है.

यह वीडियो उनकी पार्षद कार्यकाल का बताया जा रहा है, जिसमें वह सदन में जोरदार हंगामा करते हुए दिख रही हैं.

ये भी पढें: Delhi Scheme For Women: दिल्ली की महिलाओं के लिए खुशखबरी! इस तारीख से खाते में आने लगेंगे 2500 रुपये, CM रेखा गुप्ता का ऐलान

नवनियुक्त CM रेखा गुप्ता पर अलका लांबा का तंज

अलका लांबा ने क्या कहा?

अलका लांबा ने इस वीडियो को लेकर कहा कि सर्वोच्च पद पर बैठे व्यक्ति का आचरण अनुकरणीय होना चाहिए, लेकिन यह वीडियो उनके असंसदीय और हिंसक व्यवहार को दर्शाता है. जब वह यह सब कर रही थीं, तब शायद उन्हें यह अंदाजा नहीं था कि एक दिन वह दिल्ली की मुख्यमंत्री बनेंगी. अब अगर विधानसभा में विपक्ष उन्हीं के पुराने व्यवहार को उदाहरण बनाकर वैसा ही व्यवहार करता है, तो देखना दिलचस्प होगा कि रेखा गुप्ता इस पर क्या प्रतिक्रिया देंगी.

बीजेपी की प्रतिक्रिया?

बीजेपी की ओर से इस मामले पर अब तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इस वीडियो को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. विपक्षी दलों का कहना है कि रेखा गुप्ता को अब मुख्यमंत्री के रूप में अपने पुराने व्यवहार से सीख लेनी चाहिए और एक जिम्मेदार नेता की तरह कार्य करना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2025 11:41 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).