Akhilesh Yadav vs Ajay Rai: अजय राय पर भड़के अखिलेश यादव, 'चिरकुट' नेताओं को बोलने से रोके कांग्रेस
सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने अजय राय की हैसियत तक पूछ ली. इतना ही नहीं अजय राय का बिना नाम लिए अखिलेश ने उन्हें चिरकुट नेता तक बता दिया.
लखनऊ, 19 अक्टूबर: लोकसभा चुनाव के लिए बने इंडिया गठबंधन में शामिल सपा और कांग्रेस में रार बढ़ रही है. सीतापुर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान अखिलेश यादव ने अजय राय की हैसियत तक पूछ ली. इतना ही नहीं अजय राय का बिना नाम लिए अखिलेश ने उन्हें चिरकुट नेता तक बता दिया.
सपा मुखिया अखिलेश यादव के बयान पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में हम भाजपा को हरा रहे हैं. सपा वहां प्रत्याशी उतारकर लड़ाई कमजोर करने की कोशिश कर रही है. UP: कांग्रेस ने सपा को दिया झटका, अजय राय ने कहा- यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव, भड़के अखिलेश यादव
दरअसल, मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस ने सपा को सीटें नहीं दी. इससे नाराज सपा मुखिया अखिलेश यादव ने गुरुवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और उसे धोखेबाज करार दिया. उन्होंने कहा कि गठबंधन को सीट देने के आश्वासन के बाद भी मुकर गए.
#WATCH | Sitapur, UP: Samajwadi party leader Akhilesh Yadav says, "The state chief has no authority. He was not there in the meeting held at Patna, Mumbai. What does he know about the INDIA alliance?...These people from Congress are involved with the BJP. If I had known that the… https://t.co/T6DGVrEOZa pic.twitter.com/ov9yHUbQzj
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) October 19, 2023
इस पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने सपा पर पलटवार करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेता हमको जो भी कहना चाहे कहें, लेकिन कांग्रेस पार्टी को कमजोर ना करें. मध्य प्रदेश में हम भाजपा को हरा रहे हैं. अखिलेश यादव ने स्वयं छह सीटों की बात की और अपनी पहली लिस्ट में सात प्रत्याशी उतारकर अपनी ही बात से पलट गए. उसके बाद और 20- 22 सीटों पर लड़ा रहे हैं तो आखिर अपनी ही जो बात है, उससे वह पीछे हट गए.
अजय राय ने कहा कि इतने सारे सपा के उम्मीदवार होने पर किसकी मदद होगी यह उत्तर प्रदेश के लोग जानना चाहते हैं. हम भाजपा को हरा रहे हैं और वह प्रत्याशी उतारकर हमारी लड़ाई को कमजोर करने की कोशिश कर रहे हैं.
उन्होंने कहा कि बागेश्वर के उपचुनाव में भी वही किया, हमने तो घोसी उपचुनाव में बिना मांगे समर्थन दिया. लेकिन, अखिलेश यादव मध्य प्रदेश में यह करके किसको फायदा पहुंचा रहे हैं यह बताएं.
ज्ञात हो कि मध्य प्रदेश में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अलग-अलग चुनाव लड़ रही है. पहले गठबंधन को लेकर बातें हो रही थी. लेकिन, बाद में दोनों की सहमति नहीं बनी. इसके बाद सपा और कांग्रेस ने अपने-अपने उमीदवार उतार दिए हैं. इसी बात को लेकर सपा मुखिया अखिलेश यादव नाराज
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 19, 2023 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

