बुरे फंसे नवजोत सिंह सिद्धू, अकाली दल ने राहुल गांधी से की कांग्रेस से बाहर करने की मांग

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद लगातार उन पर निशाना साधा जा रहा है. अब नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस (Congress) से बाहर निकालने की मांग की जा चुकी है.

राहुल गांधी और नवजोत सिंह सिद्धू (Photo Credit- Twitter)

नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) के बयान के बाद लगातार उन पर निशाना साधा जा रहा है. अब नवजोत सिंह सिद्धू को कांग्रेस (Congress) से बाहर निकालने की मांग की जा चुकी है. शिरोमणि अकाली दल (एसएडी) ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कहा कि वह पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी से निकालें क्योंकि सिद्धू ने पुलवामा आतंकवादी हमले के बावजूद पाकिस्तान से वार्ता की पैरवी की थी.

पुलवामा आतंकवादी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हुए थे. सिद्धू ने पाकिस्तान मौजूद आतंकवादी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) की ओर से किए गए कायराना हमले की निंदा तो की लेकिन खूनखराबा खत्म करने का स्थाई समाधान तलाशने के लिए वार्ता की पैरवी की. पिछले साल पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो चुके सिद्धू ने कहा, 'कुछ चुनिंदा लोगों के लिए क्या आप पूरे देश को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं और क्या आप किसी व्यक्ति को जिम्मेदार ठहरा सकते हैं?'

यह भी पढ़ें: पुलवामा आतंकी हमला: नवजोत सिंह सिद्धू पर फिर भारी पड़ा पाकिस्तान प्रेम, गुस्साए लोगों ने कहा- ‘कपिल शर्मा शो’ से करो बैन

अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ने कहा कि अगर कांग्रेस अध्यक्ष ने सिद्धू को बर्खास्त नहीं किया तो यह माना जाएगा कि उन्होंने 'राहुल गांधी के निर्देश पर' बयान दिया. उन्होंने कहा, 'मैं राहुल गांधी से पूछना चाहता हूं कि क्या चुप बैठे रहेंगे. हर देशभक्त भारतीय पूछ रहा है कि राहुल उनकी इच्छा का सम्मान करते हुए राजनीति से ऊपर उठेंगे कि नहीं. सिद्धू को तुरंत बर्खास्त किया जाना चाहिए.'

अकाली नेता ने कहा कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की विश्वसनीयता की भी परीक्षा की घड़ी है. मजीठिया ने कहा, 'पंजाबी यह जानने को उत्सुक हैं कि विधानसभा में उन्होंने पाकिस्तानी सेना प्रमुख के एजेंटों के बारे में जो कुछ कहा वह सही है कि नहीं. अगर ऐसा है तो मुख्यमंत्री को सिद्धू को अपनी कैबिनेट से हटाने के लिए राहुल गांधी की मंजूरी का इंतजार नहीं करना चाहिए.'

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: पललेकेले में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 213 रनों का टारगेट, साहिबजादा फरहान और फखर जमान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, T20 World Cup 2026 50th Match Live Score Update: पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Live Toss And Scorecard: पललेकेले में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पललेकेले में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच अहम मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\