AIIMS Security Guards Assault Case: AAP विधायक सोमनाथ भारती हिरासत में लिए गए, कोर्ट ने 2 साल की सजा बरकरार रखी

आम आदमी पार्टी के विधायक सोमनाथ भारती को न्यायिक हिरासत में ले लिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली के एक सेशंस कोर्ट ने साल 2016 में एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट के मामले में सोमनाथ भारती को दो साल कैद की सजा सुनाई. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट द्वारा सुनाए गए सजा के आदेश को बरकरार रखा.

सोमनाथ भारती (Photo Credits: ANI)

आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक सोमनाथ भारती (Somnath Bharti) को न्यायिक हिरासत (Judicial Custody) में ले लिया गया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, दिल्ली (Delhi) के एक सेशंस कोर्ट (Sessions Court) ने साल 2016 में एम्स के सुरक्षाकर्मियों (AIIMS Security Guards) के साथ मारपीट के मामले में सोमनाथ भारती को दो साल कैद की सजा Two Years Imprisonment) सुनाई. कोर्ट ने मजिस्ट्रेट (Magistrate) द्वारा सुनाए गए सजा के आदेश को बरकरार रखा. रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट ने सोमनाथ भारती की अपील को आंशिक रूप से खारिज कर दिया है.

इस बीच, कोर्ट से फैसला आने के तुरंत बाद सोमनाथ भारती को हिरासत में ले लिया गया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सोमनाथ भारती को सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और दंगे के दोषी के रूप में सजा भुगतने के लिए कोर्ट ने जेल भेजा. एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ साल 2016 में मारपीट मामले में नेता की अपील पर कोर्ट ने यह फैसला सुनाया. यह भी पढ़ें- Baba Ka Dhaba: आप नेता सोमनाथ भारती पहुंचे 'बाबा का ढाबा', बुजुर्ग दंपत्ति के चेहरे पर लाई खुशी.

ANI का ट्वीट-

कोर्ट ने एम्स के सुरक्षाकर्मियों के साथ मारपीट से जुड़े साल 2016 के मामले में सोमनाथ भारती को आईपीसी की धारा 323 व 353 के तहत सुनाई गई सजा को निरस्त कर दिया. आईपीसी 147 r/w 149 और पीडीपीपी एक्ट की धारा 3 के अंतर्गत सुनाई गई सजा को बरकरार रखा. अभियोजन पक्ष के अनुसार, 9 सितंबर, 2016 को सोमनाथ भारती ने लगभग 300 अन्य लोगों के साथ एम्स में जेसीबी से एक चारदीवारी को गिरा दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Rajdhani Express Fire Video: मध्य प्रदेश में बड़ा रेल हादसा टला, तिरुवनंतपुरम से दिल्ली आ रही राजधानी एक्सप्रेस में अचानक लगी आग; सभी यात्री सुरक्षित

Weather Forecast Today, May 17: उत्तर भारत समेत दिल्ली में भीषण लू का प्रकोप, दक्षिणी राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट; जानें मुंबई सहित अन्य प्रदेशों आज कैसा रहेगा मौसम

Mumbai Water Cut: BMC की बड़ी घोषणा, मुंबई के चेंबूर में 18 मई को 12 घंटे बंद रहेगी पानी की सप्लाई; चेक करें प्रभावित इलाके

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी