राहुल गांधी समेत पार्टी के कई नेताओं के बाद अब कांग्रेस का ट्विटर अकाउंट भी हुआ लॉक

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के बाद अब कांग्रेस पार्टी का ट्विटर अकाउंट भी लॉक हो गया है. गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है. कांग्रेस ने कहा, "ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है. इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है."

राहुल गांधी (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) के बाद अब कांग्रेस (Congress) पार्टी का ट्विटर (Twitter) अकाउंट भी लॉक हो गया है. गुरुवार को कांग्रेस ने कहा कि उनका ट्विटर अकाउंट लॉक कर दिया गया है. कांग्रेस का कहना है कि, "नियमों के उल्लंघन के लिए ट्विटर ने उनका अकाउंट ब्लॉक कर दिया है. ट्विटर सरकार के दबाव में काम कर रहा है. इसने पूरे भारत में हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं के 5000 खातों को पहले ही ब्लॉक कर दिया है. उन्हें यह समझने की जरूरत है कि ट्विटर या सरकार द्वारा हम पर दबाव नहीं डाला जा सकता." Twitter New Font 'Chirp': ट्विटर ने यूजर्स की सुविधाओं के लिए अपडेट किए फीचर्स, शामिल किया नया फॉन्ट 'चिरप'

इससे पहले कांग्रेस नेता अजय माकन, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला, असम कांग्रेस प्रभारी जितेंद्र सिंह और महिला कांग्रेस इकाई की प्रमुख सुष्मिता देव समेत कई नेताओं के ट्विटर अकाउंट लॉक हो गए थे. कांग्रेस ने कहा, हम लड़ते रहेंगे.

कांग्रेस ने फेसबुक पर लिखा, जब हमारे नेताओं को जेलों में बंद कर दिया गया, हम तब नहीं डरे तो अब ट्विटर अकाउंट बंद करने से क्या खाक डरेंगे.हम कांग्रेस हैं, जनता का संदेश है, हम लड़ेंगे, लड़ते रहेंगे. अगर बलात्कार पीड़िता बच्ची को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठाना अपराध है, तो ये अपराध हम सौ बार करेंगे.

गौरतलब है कि राहुल गांधी के अलावा कांग्रेस के अन्य कई नेताओं का अकाउंट लॉक किया गया है. इन नेताओं में रणदीप सुरजेवाला, अजय माकन, सुष्मिता देव समेत नाम शामिल हैं. कांग्रेस इस मुद्दे पर लगातार सरकार को घेर रही है. कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि सरकार के दबाव में ट्विटर ने यह एक्शन लिया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान के कप्तान इब्राहिम जादरान ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Satta Bazar Favorite Team: दिल्ली में भारत बनाम अफगानिस्तान के बीच तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: दिल्ली में टीम इंडिया बनाम अफगानिस्तान के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी

'मोदी या ट्रंप का नाम क्यों नहीं है?' दिशा सालियान केस को लेकर उद्धव ठाकरे का सवाल, परिवार पर आरोप जारी रहे तो कानूनी कार्रवाई की चेतावनी