मध्यप्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अवकाश पर आनंदी बेन पटेल को सौंपा गया राज्य का अतिरिक्त प्रभार
मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन के अवकाश पर होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. टंडन पिछले कुछ दिनों से बीमार है और उनका लखनऊ में इलाज चल रहा है. राज्य में सियासी गतिविधियों के बीच उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपे जाने को काफी अहम माना जा रहा है.
भोपाल, 29 जून : मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन (Lalji Tandon) के अवकाश पर होने के कारण उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandi Ben Patel) को राज्य का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. टंडन पिछले कुछ दिनों से बीमार है और उनका लखनऊ (Lucknow) में इलाज चल रहा है.
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने रविवार को संविधान के अनुच्छेद 185 और 160 के तहत मिली शक्तियों का उपयोग करते हुए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल को राज्यपाल लालजी टंडन के अवकाश पर होने के कारण उनकी अनुपस्थिति में मध्य प्रदेश के राज्यपाल के पद के दायित्वों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी है.
राज्य में सियासी गतिविधियों के बीच उत्तर प्रदेश की राज्यपाल को मध्य प्रदेश का प्रभार सौंपे जाने को काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि आगामी एक-दो दिन में राज्य के मंत्रिमंडल के विस्तार की चर्चा है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान दिल्ली में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2020 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

