AAP और कांग्रेस में बढ़ी तकरार? हरियाणा में अकेले चुनाव लड़ेगी केजरीवाल की पार्टी

विपक्षी गठबंधन INDIA में नई गांठ पड़ती दिख रही है. लोकसभा चुनाव के लिए एकता का दम दिखाने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों के चुनाव में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगा. अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है.

नई दिल्ली: विपक्षी गठबंधन INDIA में नई गांठ पड़ती दिख रही है. लोकसभा चुनाव के लिए एकता का दम दिखाने वाला विपक्षी गठबंधन राज्यों के चुनाव में एक दूसरे को कड़ी टक्कर देगा. अब आम आदमी पार्टी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में अकेले लड़ने का ऐलान किया है. AAP के संगठन महासचिव संदीप पाठक ने स्पष्ट कर दिया है कि उनकी पार्टी विधानसभा चुनावों में अकेले ही लड़ेगी और वे किसी अन्य दल के साथ शीट साझा नहीं करेंगे. Pew Survey: दुनिया में बढ़ रहा है भारत का कद, 80 फीसदी भारतीयों को है PM मोदी पर भरोसा.

आप सांसद संदीप पाठक ने कहा कि निश्चित तौर पर हम सभी सीटों पर लड़ेंगे, अच्छे से और अकेले लड़ेंगे. उन्होंने कहा कि गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए हुआ है. आप नेता ने दावा किया कि हरियाणा में जनता बदलाव के लिए बहुत ज्यादा उत्सुक है.

संदीप पाठक ने कहा, हरियाणा में विधानसभा का चुनाव आने वाला है और आम आदमी पार्टी अब एक नेशनल पार्टी है. सभी राज्यों में हम संगठन बना रहे हैं. हरियाणा में सर्कल लेवल तक हमारा संगठन बन चुका है. लगभग 15 दिन में हरियाणा के एक-एक गांव में हमारी सारी कमेटी बन जाएंगीं और उसके बाद हम अपना कैंपेन शुरू कर देंगे.

पाठक ने 13 सितंबर को होने वाली विपक्षी गुट इंडिया की आगामी बैठक के एजेंडे के बारे में भी सवालों के जवाब दिए. उन्होंने कहा, 'अगली बैठक में हर मुद्दे पर विस्तार से चर्चा होगी. हालांकि मुझे बैठक के एजेंडे की जानकारी नहीं है, लेकिन बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 के लिए उम्मीदवारों के चयन और अभियान योजना सहित सभी मुद्दों पर चर्चा की जाएगी."

Share Now

संबंधित खबरें

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Score Update: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? ऑकलैंड में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: ऑकलैंड में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs New Zealand 4th T20I Match Key Players To Watch Out: ऑकलैंड में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच आज होगी रोमांचक टक्कर, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें