Sanjay Singh's Big Allegation On BJP: आप नेता संजय सिंह का बड़ा आरोप, कहा - बीजेपी सीएम केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की रच रही साजिश
आप के नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उनका कहा है की ,' बीजेपी सीएम केजरीवाल पर हमले की साजिश रच रही है.
नई दिल्ली:आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल पर जानलेवा हमला करवाने की साजिश रच रही है.आप नेता ने कहा, “केजरीवाल के जेल से बाहर आने से बीजेपी बौखलाई हुई है. अब ये लोग केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने का षड्यंत्र रच रहे हैं. देश के गृह मंत्री तो सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर ही सवाल उठा रहे हैं. “
उन्होंने आगे कहा, “केजरीवाल के जेल से बाहर आने से बीजेपी इतनी बौखलाई हुई है कि ये लोग उन्हें किसी भी प्रकार की हानि पहुंचा सकते हैं. बीजेपी अब केजरीवाल पर जानलेवा हमला करने की तैयारी में है. “ यह भी पढ़े :Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, समेत इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला- VIDEO
संजय सिंह ने कुछ मेट्रो स्टेशन पर धमकी भरे शब्द लिखे जाने का दावा करते हुए कहा, “अब लोग मेट्रो स्टेशन पर लिखकर हमला करने की धमकी दे रहे हैं. अगर केजरीवाल पर हमला होगा, तो इसके लिए बीजेपी जिम्मेदार होगी. “उन्होंने कहा कि बीजेपी केजरीवाल को किसी भी तरह खत्म करने की साजिश रच रही है.
बता दें कि दिल्ली शराब घोटाला मामले के मनी लॉन्ड्रिंग केस में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था. बीते दिनों उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव प्रचार में हिस्सा लेने के लिए 1 जून तक अंतरिम जमानत दी थी. बीजेपी ने कोर्ट के इस फैसले पर सवाल भी उठाया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 02:21 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

