Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: पांचवें चरण के लिए मतदान शुरू, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, समेत इन नेताओं की किस्मत का होगा फैसला- VIDEO
लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं
Lok Sabha Elections 2024 Phase 5: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण का मतदान शुरू हो गया है। पांचवें चरण में 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों के 49 संसदीय क्षेत्रों में मतदान हो रहा है। इसके साथ ही ओडिशा विधानसभा की 35 विधानसभा सीटों के लिए भी एक साथ मतदान हो रहा है।पांचवें चरण में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, स्मृति ईरानी समेत कई महत्वपूर्ण नेता व केंद्रीय मंत्री चुनाव लड़ रहे हैं.
राजनाथ सिंह उत्तर प्रदेश की लखनऊ लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं. राहुल गांधी इस बार रायबरेली से चुनाव लड़ रहे हैं। स्मृति ईरानी अमेठी से मैदान में हैं. उनके सामने कांग्रेस के केएल शर्मा हैं। वहीं मुंबई से पीयूष गोयल चुनाव लड़ रहे हैं. यह भी पढ़े: Lok Sabha Elections 2024: अभिनेता अक्षय कुमार अपना वोट डालने के लिए मुंबई के जुहू में एक मतदान केंद्र पर पहुंचे, देखें वीडियो
देखें वीडियो:
#WATCH | Uttar Pradesh: BJP's Raebareli candidate, Dinesh Pratap Singh casts his vote at a polling booth in Raebareli.
Congress has fielded Rahul Gandhi from the Raebareli seat.#LokSabhaElections2024 pic.twitter.com/AbH3XuFcyG
— ANI (@ANI) May 20, 2024
5वें चरण में जिन 8 राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में मतदान हो रहा है उनमें बिहार, जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, महाराष्ट्र, ओडिशा, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल शामिल हैं। इस चरण में मुंबई, ठाणे, लखनऊ जैसे नगरों में मतदान हो रहा है.
मतदान प्रातः 7 बजे शुरू हुआ और शाम 6 बजे समाप्त होगा। पांचवें चरण में 8|95 करोड़ से अधिक मतदाता हैं. इनमें 4.69 करोड़ पुरुष, 4.26 करोड़ महिला और 5409 तृतीय लिंग (थर्ड जेंडर) मतदाता हैं.लगभग 9.47 लाख अधिकारी, 94,732 मतदान केंद्रों पर तैनात किए गए हैं.
चरण 5 के लिए 85 वर्ष से अधिक आयु के 7.81 लाख से अधिक पंजीकृत मतदाता हैं। 100 वर्ष से अधिक आयु के 24,792 मतदाता और 7.03 लाख दिव्यांग (पीडब्ल्यूडी) मतदाता हैं। इन्हें अपने घर से ही मतदान करने का विकल्प प्रदान किया गया है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 20, 2024 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

