देश

Good News! इस राज्य में युवाओं के लिए बनेगा 'युवा आयोग', नौकरी दिलाने में करेगा मदद; खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए 'बिहार युवा आयोग' के गठन का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई.

Good News! इस राज्य में युवाओं के लिए बनेगा 'युवा आयोग', नौकरी दिलाने में करेगा मदद; खुद मुख्यमंत्री ने किया ऐलान
Representative Image Created Using AI

Bihar Youth Commission 2025: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज एक बड़ी घोषणा करते हुए 'बिहार युवा आयोग' के गठन का ऐलान किया है. इस प्रस्ताव को आज हुई कैबिनेट मीटिंग में मंजूरी भी दे दी गई. यह आयोग राज्य के लाखों युवाओं के लिए रोजगार, शिक्षा और बेहतर भविष्य के रास्ते खोलेगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि आयोग का मुख्य उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना, रोजगार के अवसर देना और ट्रेनिंग के जरिए उन्हें तैयार करना है. इस आयोग में एक चेयरमैन, दो उपाध्यक्ष और सात सदस्य होंगे. खास बात यह है कि सभी की उम्र 45 साल से कम होनी चाहिए. यानी सरकार अब युवा नेतृत्व को आगे लाने की दिशा में काम कर रही है.

ये भी पढें: बिहार : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गंगा के जलस्तर में वृद्धि का निरीक्षण किया

युवाओं के लिए बनेगा 'बिहार युवा आयोग'

क्या करेगा 'बिहार युवा आयोग'?

यह आयोग निजी कंपनियों में बिहार के स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता दिलाने पर काम करेगा. साथ ही, जो युवा बिहार से बाहर पढ़ाई या नौकरी कर रहे हैं, उनके हितों की भी सुरक्षा की जाएगी. सरकार से जुड़े विभागों के साथ मिलकर यह आयोग नीतियां बनाने और लागू करने में मदद करेगा.

नशे के खिलाफ भी अभियान

इस आयोग की एक और बड़ी जिम्मेदारी होगी कि यह नशे और शराब जैसी सामाजिक बुराइयों से युवाओं को दूर रखे. इसके लिए यह जागरूकता अभियान चलाएगा और युवाओं को स्वस्थ जीवन जीने के लिए प्रेरित करेगा.

जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया

इस घोषणा के बाद सोशल मीडिया पर जनता की मिली-जुली प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है. कुछ लोग इसे चुनाव से पहले का स्टंट बता रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि बिहार में IT हब, स्टार्टअप्स और बड़े रोजगार प्रोजेक्ट्स की जरूरत है. वहीं, कई लोग मुख्यमंत्री की इस पहल को दूरदर्शी कदम मान रहे हैं, जिससे युवाओं को दिशा मिलेगी.

आने वाला वक्त तय करेगा असर

अब सवाल ये उठता है कि क्या ये आयोग सिर्फ एक और सरकारी घोषणा बनकर रह जाएगा या सच में बेरोजगारी और पलायन की समस्या को हल कर पाएगा? क्या युवाओं को इसके ज़रिए असली लाभ मिलेगा? इन सभी सवालों का जवाब आने वाले वक्त में मिलेगा.

लेकिन एक बात तो तय है कि इस घोषणा ने बिहार के नौजवानों के दिलों में उम्मीद की एक नई किरण जरूर जगाई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 11:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).