सांसद धीरज साहू के ठिकानों से मिले 300 करोड़ कैश, नोटों की गिनती अभी भी जारी; BJP बोली- कांग्रेस के टॉप नेताओं से है कनेक्शन

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 300 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है. नोटों की गिनती अभी भी जारी है. इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों की मानें तो शनिवार तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि, इस पूरे मामले में सांसद धीरज साहू की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.

(Photo : X)

झारखंड से कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू और उनके करीबियों के ठिकानों से आयकर छापे में बरामद की गई रकम की गिनती 300 करोड़ से भी ज्यादा पहुंच गई है. नोटों की गिनती अभी भी जारी है. इनकम टैक्स विभाग के सूत्रों की मानें तो शनिवार तक गिनती पूरी होने की उम्मीद है. हालांकि, इस पूरे मामले में सांसद धीरज साहू की अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. उधर, बीजेपी ने सांसद धीरज साहू के विभिन्न ठिकानों पर आयकर छापे में भारी मात्रा में कैश बरामदगी को लेकर कांग्रेस और झारखंड सरकार पर जोरदार हमला बोला है. झारखंड प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि आईटी की छापेमारी में बरामद लगभग 300 करोड़ की रकम से कांग्रेस के शीर्ष नेताओं और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कनेक्शन हैं. इसमें उनका भी हिस्सा हो सकता है. इस मामले में धीरज साहू को गिरफ्तार किया जाना चाहिए. ईडी को इस मामले को टेकओवर कर धीरज साहू से कड़ाई से पूछताछ करनी चाहिए.

बाबूलाल मरांडी ने कहा कि कांग्रेस सांसद धीरज साहू की गिरफ्तारी की मांग सहित झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ 10 दिसंबर को राज्य के सभी जिलों में बीजेपी धरना और प्रदर्शन करेगी. आयकर छापेमारी में बरामद यह रकम शराब घोटाले से जुटाई गई है. इस घोटाले के कर्ता-धर्ता झारखंड के ही नेता हैं. ये पैसे चुनाव परिणामों को प्रभावित करने के लिए रखे गए थे, ऐसी संभावना है. यह भी पढ़ें- 'जनता से जो लूटा है, उसकी पाई-पाई लौटानी पड़ेगी,' कांग्रेस MP धीरज साहू के 10 ठिकानों पर रेड में करोड़ों कैश मिलने पर पीएम मोदी

मरांडी ने कहा कि झारखंड में ईडी के छापे के बाद रातों रात उड़ीसा, बंगाल, बिहार की तरफ एंबुलेंस में ढोकर पैसे ले जाने की बात चर्चा में आई थी. इतनी बड़े रकम की बरामदगी के बाद आज भी यह चर्चा हो रही है. इसके पूर्व भी झारखंड में हुए ईडी की कार्रवाई में करोड़ों रुपए बरामद हुए हैं. मुझे आशंका है कि लूट के पैसे से सोना खरीद कर जमीन में गाड़ दिया गया या फिर छुपाया गया. जांच जैसे-जैसे तेज होगी सच सामने आएगा.

मरांडी ने कहा कि गरीबों को लूटकर पैसा जमा करने वालों से पाई-पाई निकलवाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी है. झारखंड का लूटा हुआ पैसा जनता को लौटाना होगा. प्रधानमंत्री भ्रष्टाचार मुक्त भारत के लिए संकल्पित हैं. प्रदेश भाजपा जनता के पैसे की हो रही लूट को बर्दाश्त नहीं करेगी. पार्टी सदन से सड़क तक इस मुद्दे को उठाते हुए लगातार संघर्ष करेगी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने इंग्लैंड को 2 विकेट से हराया, ट्राई सीरीज में दर्ज की पहली जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराया, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs New Zealand, 1st T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 226 रनों का टारगेट, ग्लेन फिलिप्स ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड