तृणमूल विधायक सत्यजित बिस्वास की हत्या के मामले में 2 गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल (Bangal) के नादिया जिले से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजित बिस्वास की हत्या के संबंध में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है....
कोलकाता: पश्चिम बंगाल (Bangal) के नादिया जिले से तृणमूल कांग्रेस के विधायक सत्यजित बिस्वास (Satyajit Biswas) की हत्या के संबंध में रविवार को दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, लोकप्रिय दलित नेता और नादिया के कृष्णगंज विधानसभा क्षेत्र से विधायक बिस्वास की शनिवार शाम नादिया में सरस्वती पूजा कार्यक्रम में हिस्सा लेते वक्त अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी.
स्थानीय लोगों ने कहा है कि कार्यक्रम के दौरान निरंतर बिजली कट रही थी और उन्हें इस घटना के पीछे साजिश की बू आ रही है. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "कार्तिक मंडल और सुजित मंडल को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है."
यह भी पढ़ें: पश्चिम बंगाल: TMC विधायक सत्यजीत की हत्या, FIR में बीजेपी नेता मुकुल रॉय का भी नाम शामिल
हत्या के बाद से तृणमूल और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के बीच जुबानी जंग शुरू हो गई है. तृणमूल ने घटना के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाया है, तो वहीं भाजपा ने हत्या के लिए तृणमूल कांग्रेस की आंतरिक कलह को जिम्मेदार ठहराया है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 10, 2019 03:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

