देश

BJP Releases 10th List of Candidates: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट (View List)

बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में चंडीगढ़-पश्चिम बंगाल के एक-एक और यूपी के सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है.

BJP Releases 10th List of Candidates: लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट (View List)
BJP Photo | Credit- ANI

BJP Releases 10th List of Candidates: बीजेपी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की 10वीं सूची जारी कर दी है. इस लिस्ट में चंडीगढ़-पश्चिम बंगाल के एक-एक और यूपी के सात प्रत्याशियों की घोषणा की गई है. बीजेपी ने चंडीगढ़ लोकसभा सीट से संजय टंडन और प.बंगाल के आसनसोल सीट से एस.एस. अहलुवालिया को अपना उम्मीदवार बनाया है.

बता दें, बीजेपी ने पहले आसनसोल से भोजपुरी गायक पवन सिंह को चुनावी मैदान में उतारा था, लेकिन उन्होंने इस सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया था.

ये भी पढ़ें: Bihar Politics: तेजस्वी यादव ने हेलीकॉप्टर में मछली खाने वाले वीडियो पर दी सफाई, बोले- बीजेपी नेताओं का कर रहा था IQ टेस्ट (Watch Video)

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी की उम्मीदवारों की 10वीं सूची

इस लिस्ट में यूपी के मैनपुरी से जयवीर सिंह ठाकुर, कौशांबी से विनोद सोनकर, फूलपुर से प्रवीण पटेल, इलाहाबाद से नीरज त्रिपाठी, बलिया से नीरज शेखर, मछलीशहर से बीपी सरोज और गाजीपुर से पारस नाथ राय को कैंडिडेट बनाया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 10, 2024 01:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).