उत्तर प्रदेश के हमीरपुर शहर में पुलिस अधीक्षक आवास की निर्माणाधीन छत सोमवार की शाम ढह गई, जिसके मलबे में दबकर दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.
यूपी: एसपी आवास की निमार्णाधीन छत ढही, 2 मजदूर घायल: 10 फरवरी 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE
चीन (China) में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. इसकी चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई , जबकि 40,000 से अधिक लोग इसकी चपेट में है.
बीजिंग: चीन (China) में जानलेवा कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी है. इसकी चपेट में आने से मरने वालों की संख्या बढ़कर 908 हो गई , जबकि 40,000 से अधिक लोग इसकी चपेट में है. न्यूज़ एजेंसी पीटीआई ने चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग के हवाले से बताया है कि रविवार को कोरोना वायरस ने 97 और जिंदगियां छीन ली है. जबकि इसके संक्रमण के 3,062 नए मामले सामने आए है.
बताया जा रहा है कि जिन 97 लोगों की जान गई उनमें से 91 हुबेई प्रांत के थे. यहीं पर इस विषाणु के कारण सबसे अधिक लोग मारे गए हैं. जबकि दो लोग अनहुइ में मारे गए. हीलोंगजियांग, जिआंगशी, हैनान और गान्सू में एक-एक व्यक्ति की जान गई है. इसके साथ ही अब तक 31 प्रांतीय स्तर के क्षेत्रों में कुल 908 लोगों की जान जा चुकी है और कुल 40,171 मामलों की पुष्टि हुई है.
उसने बताया कि रविवार को 296 मरीज गंभीर रूप से बीमार हो गए, 6,484 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है और 23,589 लोगों के इससे संक्रमित होने की आशंका है. वहीं कुल 3,281 लोगों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है.