सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ पोस्ट की तस्वीर तो लग सकती है हथकड़ी
राजस्थान पुलिस ने टशन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें डालने वालों को हथकड़ी पहनाने की पूरी योजना बनायी है. राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा एटीएस और एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर आतंक फैलाने वालों की पहचान करें.
जयपुर. राजस्थान पुलिस ने टशन में सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ तस्वीरें डालने वालों को हथकड़ी पहनाने की पूरी योजना बनायी है. राजस्थान पुलिस के विशेष शाखा एटीएस और एसओजी के वरिष्ठ अधिकारियों ने राज्य के सभी रेंज पुलिस महानिरीक्षकों और जिला पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिया है कि वे हथियारों के साथ तस्वीरें पोस्ट कर आतंक फैलाने वालों की पहचान करें. एसओजी के पुलिस अधीक्षक रणधीर सिंह ने पीटीआई-भाषा को बताया कि ऐसे लोगों के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम और राजपासा (राजस्थान प्रिवेंशन आफ एंटी सोशल एक्टिवीटीज एक्ट) के तहत तुरंत कार्रवाई की जायेगी.
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एटीएस और एसओजी) अनिल पालीवाल ने हाल ही में इस संबंध में आदेश जारी किये थे. उन्होंने बताया कि रेंज के पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों को सोशल मीडिया पर सक्रिय ऐसे तत्वों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है. लोगों में आतंक पैदा करने के लिये सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इस तरह के बढते चलन पर लगाम लगाने के लिये यह कदम उठाया गया है. यह भी पढ़े-सरकार की एडवाइजरी के बाद घाटी में हलचल तेज, अफवाहों का बाजार गर्म, पेट्रोल पंपों, ATM,राशन की दुकानों में लगीं लंबी लाइनें
पश्चिमी राजस्थान और हरियाणा सीमा से सटे क्षेत्रों में विभिन्न अपराधी गिरोह के सदस्यों द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म विशेषतौर पर फेसबुक पर इस तरह की पोस्ट डालने में सक्रिय है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 25, 2019 08:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

