VIDEO: प्रतापगढ़ में 'हेलिकॉप्टर कार' को पुलिस ने किया सीज, काटा 25 हजार का चालान; शादियों में दूल्हे के लिए किया था मॉडिफाई
उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस ने एक हेलिकॉफ्टर कार को सीज कर उसका 25 हजार का चालान कर दिया है. दरअसल, यह कार पूरी तरह से हेलीकॉप्टर की शक्ल में मॉडिफाई की गई थी, जिसे देखने वाला हर कोई चौंक गया.
Pratapgarh Helicopter Car Seized: उत्तर प्रदेश की प्रतापगढ़ पुलिस ने एक हेलीकॉप्टर कार जब्त कर 25 हजार रुपये का चालान काटा है. दरअसल, इस कार को हेलीकॉप्टर के आकार में पूरी तरह से मॉडिफाई किया गया था, जिसे देखने वाला हर कोई हैरान रह गया. इस कार को खास तौर पर शादियों के लिए बनाया गया था, ताकि दूल्हा इसमें बैठकर राजा की तरह बारात में जा सके. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस कार को जौनपुर के राज नारायण नाम के युवक ने बनाया था. उसने इसे डोली (दूल्हे की सवारी) के तौर पर तैयार करवाया था.
इसकी डिजाइन इतनी अलग थी कि दूर से देखने पर यह वाकई हेलीकॉप्टर जैसी ही लग रही थी. कार में हेलीकॉप्टर के पंखे जैसे दिखने वाले नकली ब्लेड, बड़ा बॉडी फ्रेम और चमकदार लाइटें भी लगाई गई थीं.
ये भी पढें: प्रतापगढ़ में पुलिस ने पांच करोड़ रुपए मूल्य की ड्रग्स व अवैध हथियार बरामद किए
प्रतापगढ़ में हेलिकॉप्टर जैसी कार सीज
प्रतापगढ़ में पुलिस ने एक कार को सीज कर उसका 25 हजार का चालान कर दिया,कार को मॉडीफाई कर हेलिकॉप्टर की तरह बनाया गया है और उसका इस्तेमाल शादियों में डॉली ले जाने के लिए किया जा रहा था pic.twitter.com/TfF3CrmLwz
— Khushbu_journo (@Khushi75758998) May 3, 2025
धारा 207 एमबी के तहत कार्रवाई
पूरा मामला तब सामने आया जब पुलिस की नजर गश्त के दौरान इस अनोखी कार पर पड़ी. पुलिस को यह कार नियमों के खिलाफ लगी और बिना किसी देरी के कार को थाने ले जाया गया. इसके बाद कार को जब्त कर लिया गया और इस पर 25 हजार रुपये का चालान भी काटा गया. अपर पुलिस अधीक्षक ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि इस कार पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 207 एमबी के तहत कार्रवाई की गई है.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि ऐसे मॉडिफाइड वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है. ये सुरक्षा मानकों का उल्लंघन करते हैं और सड़क पर चल रहे अन्य लोगों के लिए भी खतरा बन सकते हैं.
हेलीकॉप्टर कार का वीडियो वायरल
इस पूरी घटना के बाद हेलीकॉप्टर जैसी दिखने वाली इस कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रही हैं. लोग इसे मजाकिया तो बता रहे हैं, लेकिन साथ ही पुलिस की सख्ती को सही भी ठहरा रहे हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 03, 2025 05:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

