VIDEO: शिकायत लेकर पहुंची गरीब महिला के साथ दरोगा ने की अभद्रता, नीचे बिठाया, फटकार भी लगाई, अलीगढ के आसना पुलिस चौकी का वीडियो आया सामने
पुलिस स्टेशन में गरीब लोगों के साथ पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों द्वारा कई बार अभद्रता की घटनाएं और मारपीट की घटनाएं सामने आती है. इसके कई वीडियो भी सामने आते है.
अलीगढ, उत्तर प्रदेश: पुलिस स्टेशन में गरीब लोगों के साथ पुलिस अधिकारी और पुलिस कर्मचारियों द्वारा कई बार अभद्रता की घटनाएं और मारपीट की घटनाएं सामने आती है. इसके कई वीडियो भी सामने आते है. इस वीडियो में देख सकते है कि एक पुलिस स्टेशन के दरोगा महिला फरियादी को जमीन पर बिठाकर उसे डांट रहे है और फटकार लगा रहे है. इस महिला के पास ही एक युवक भी खड़ा है.
ये घटना अलीगढ जिले मडरॉक क्षेत्र की आसना चौकी की बताई जा रही है. इस वीडियो के सामने आने के बाद एक बार फिर उत्तर प्रदेश पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ खड़े हुए है. इस वीडियो में देख सकते है कि ,' दरोगा कह रहे है कि ,' आवाज न निकल जाएं, फिर कहते है कि ,'आवाज न निकल जाएं, इसके बाद दरोगा महिला को डांटते हुए उसे बाहर जाने के लिए कहते है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @madanjournalist नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:VIDEO: पुलिस स्टेशन के बाहर नीचे बैठकर रोता दिखा सस्पेंड पुलिस अधिकारी, सीनियर्स पर लगाया गाली गलौज और मारपीट का आरोप, झांसी का वीडियो आया सामने
पुलिस स्टेशन में महिला के साथ अभद्रता
अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) के थाना मडराक स्थित आसना पुलिस चौकी में एक महिला अपनी शिकायत दर्ज कराने चौकी आई थी, जहाँ एक दरोगा ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया।
आरोप है कि दरोगा ने महिला को ज़मीन पर बैठा दिया और उसे डाँटा-फटकारा। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। pic.twitter.com/2UtMUZVEDx
— Madan Mohan Soni (आगरा वासी) (@madanjournalist) January 26, 2025
सीएम के सख्त निर्देश के बावजूद ऐसा व्यवहार
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश है की पुलिस स्टेशन में आनेवाले फरियादियों के साथ अच्छा और सम्मानजनक व्यवहार किया जाएं. इसके साथ ही पुलिस स्टेशन में उनके बैठने के लिए कुर्सियों की व्यवस्था भी की गई है. बावजूद इसके गरीबों के साथ इस तरह का व्यवहार अशोभनीय है .
वीडियो पर पुलिस अधिकारियों ने लिया संज्ञान
इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस अधिकारियों ने संज्ञान लिया है. इगलास के अधिकारी भवरे दीक्षा अरुण ने बताया कि मामले की जांच के लिए एक टीम गठित की गई है. उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2025 12:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

