आश्रम के प्रबंधक भगवान सिंह ने महिला के साथ किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
पुलिस ने एक महिला से करीब एक साल पहले दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति यहां एक आश्रम में रहता था. ब्रह्मकुमारी आश्रम में चार साल से रह रही पीड़िता ने बताया कि आश्रम के प्रबंधक भगवान सिंह ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.
आगरा : पुलिस ने एक महिला से करीब एक साल पहले दुष्कर्म करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. आरोपी व्यक्ति यहां एक आश्रम में रहता था. ब्रह्मकुमारी आश्रम में चार साल से रह रही पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आश्रम के प्रबंधक भगवान सिंह ने करीब एक साल पहले उसके साथ दुष्कर्म किया था और शिकायत करने पर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी.
पीड़िता ने कहा कि आरोपी ने दो दिन पहले दोबारा उसका यौन उत्पीड़न करने की कोशिश की लेकिन वह वहां से बच निकली और पड़ोसियों की मदद ली, जिसके बाद वे उसे सिकंदरा पुलिस स्टेशन ले गए, जहां उसने शिकायत दर्ज कराई.
यह भी पढ़ें : अलीगढ़ में ट्विंकल शर्मा के बाद एक और रेप, मासूम बच्ची को 10 रुपये का लालच देकर किया दुष्कर्म
पीड़िता ने दावा किया कि आरोपी ने आश्रम में रहने वाली कुछ अन्य महिलाओं का भी शोषण किया है. आरोपी ने हालांकि पुलिस स्टेशन में पत्रकारों से कहा कि पीड़िता के साथ उसने आपसी सहमति से संबंध बनाए.
आरोपी ने कहा, "दो दिन पहले इस महिला का आश्रम की एक अन्य महिला से विवाद हो गया और मैंने जब इस मामले में दखल दिया, तो उसने मेरे खिलाफ मामला दर्ज कराने की धमकी दी." हरी पर्वत पुलिस स्टेशन के क्षेत्राधिकारी (सीओ) गोपाल चौधरी ने कहा कि आश्रम की अन्य महिलाओं से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2019 12:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

