जम्मू-कश्मीर: पुलिस के हाथ लगी बड़ी कामयाबी, जांच के दौरान लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी गिरफ्तार
दक्षिण कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा, "आतंकवादी सोपोर क्षेत्र में बारामूला-हंदवारा मार्ग पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया."
श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के सोपोर में पुलिस ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा(एलईटी) के एक स्थानीय आतंकवादी को गिरफ्तार किया. पुलिस ने कहा, "आतंकवादी सोपोर क्षेत्र में बारामूला-हंदवारा मार्ग पर नियमित जांच के दौरान पकड़ा गया."
पुलिस के अनुसार, आतंकवादी कुछ दिन पहले एलईटी में शामिल हुआ था. आतंकवादी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था, जिसमें उसे नगरपालिका व पंचायत चुनावों में भाग नहीं लेने को लेकर उत्तर कश्मीर के लोगों को धमकाते हुए देखा जा सकता है.
पुलिस ने कहा, "गिरफ्तार आतंकवादी की पहचान आमिर सुल्तान वार के रूप में की गई है. वह बांदीपोरा जिले के नईदखाई सुम्बल का रहने वाला है."
संबंधित खबरें
भारत की ऊर्जा सुरक्षा को मजबूती: LPG कार्गो 'शिवालिक' मुंद्रा पोर्ट पहुंचा, 46,000 मीट्रिक टन गैस की होगी आपूर्ति
West Bengal Elections 2026: बीजेपी की पहली सूची जारी, भवानीपुर से चुनाव लड़ेंगे शुभेंदु अधिकारी; 144 उम्मीदवारों के नाम घोषित
दिल्ली में महिलाओं ने पब्लिक पार्क में बसाया ‘हैप्पी गार्डन’
Wholesale Inflation: भारत में बढ़ी थोक महंगाई, फरवरी में दर उछलकर 2.13% हुई; मैन्युफैक्चरिंग और खाद्य वस्तुओं की कीमतों में तेजी
\