पीएम मोदी बने दुनिया के सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतीय, टॉप-20 में अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान भी शामिल

यूके की एक रिसर्च कंपनी द्वारा किए गए वार्षिक अध्ययन में प्रधानमंत्री नरेंद्र सबसे अडमायर किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. कंपनी द्वारा जारी किए गए सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतियों की लिस्ट में पीएम मोदी के बाद अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और सलमान खान का नाम भी शामिल है.

शाहरुख खान, पीएम नरेंद्र मोदी और अमिताभ बच्चन (Photo Credits: Instagram)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) दुनिया के सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले भारतीय बन गए हैं. यूके (UK) की रिसर्च और डाटा एनालिटिक्स कंपनी YouGov द्वारा किए गए वार्षिक अध्ययन में पीएम मोदी (PM Modi) का नाम सबसे अव्वल स्थान पर आया है. ये सर्वे ऑनलाइन वोटिंग द्वारा किया गया था जिसमें दुनिया के सबसे ज्यादा अडमायर (admire) किए जाने पुरुष और स्त्रीयों की एक लिस्ट तैयार की गई.

भारत (India) में पीएम नरेंद्र मोदी का नाम सूचि में सबसे ऊपर वोट किया गया. वहीं ग्लोबल रैंकिंग में उनका स्थान 6वें नंबर पर है. ये भी बताया गया कि लिस्ट में पीएम मोदी ही ऐसे राजनेता है जिनका नाम शामिल है. लिस्ट का बचा हुआ हिस्सा बॉलीवुड स्टार्स से भरा हुआ है. इनमें किसी भी बिजनेसमैन और स्पोर्ट्स पर्सनालिटी का नाम शामिल नहीं है.

पुरुषों की टॉप 20 लिस्ट में अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan), शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) और सलमान खान (Salman Khan) का नाम शामिल है तो वहीं महिलाओं की लिस्ट में दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone), प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra), सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) और ऐश्वर्य राय बच्चन (Aishwarya Rai Bachchan) का नाम मौजूद है.

माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स (Bill Gates) दुनिया के सबसे ज्यादा अडमायर किए जाने वाले व्यक्ति हैं तो वहीं अमरीका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा (former US President Barack Obama) का नाम लिस्ट में दूसरे स्थान पर है. उनकी पत्नी मिशेल ओबामा (Michelle Obama) दुनिया की सबसे ज्यादा अडमायर की जानेवाली महिलाओं की सूचि में सबसे टॉप पोजीशन पर हैं.

सिर्फ ओबामा की नहीं बल्कि चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग (Xi Jinping) और उनकी पत्नी पेंग लीयुआन (Peng Liyuan) का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है.

इन सबके अलावा जहां हिलेरी क्लिंटन (Hillary Clinton) और मेलानिया ट्रम्प (Melania Trump) का नाम सबसे ज्यादा अडमायर की जानेवाली महिलाओं में शामिल है वहीं उनके पति बिल क्लिंटन (Bill Clinton) और डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का नाम इस लिस्ट में शामिल नहीं.

Share Now

संबंधित खबरें

मध्य पूर्व में भारी तनाव: इजरायल ने ईरान के 'साउथ पार्स' गैस फील्ड पर किया हमला, ट्रंप प्रशासन की मंजूरी के बाद बढ़ी क्षेत्रीय युद्ध की आशंका (Watch Video)

Eid 2026 Moon Sighting Live News Updates: सऊदी अरब में नहीं दिखा शव्वाल का चांद, अब 20 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फितर

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

BAN vs NZ ODI And T20I Series 2026 Schedule And Full Details: इस दिन से बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेली जाएगी वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज, बस एक क्लिक पर देखें शेड्यूल और अन्य अहम जानकारी

\