PM नरेंद्र मोदी ने हमेशा से ही युवाओं को तरजीह दी: सांसद रविकिशन
सांसद रवि किशन ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता की सूची में हमेशा से ही युवा वर्ग शीर्ष पर रहे हैं. उन्होंने हमेशा से ही युवाओं के हितों को तवज्जो दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लोगों को राजनीति में आने का मौका दिया. भारत में जेन जी की बहुत बड़ी संख्या है.
पटना, 17 अक्टूबर : सांसद रवि किशन (Ravi Kishan) ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) की तारीफ की. उन्होंने समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री की प्राथमिकता की सूची में हमेशा से ही युवा वर्ग शीर्ष पर रहे हैं. उन्होंने हमेशा से ही युवाओं के हितों को तवज्जो दी है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हर वर्ग के लोगों को राजनीति में आने का मौका दिया. भारत में जेन जी की बहुत बड़ी संख्या है. खास बात यह है कि प्रधानमंत्री ने इन युवाओं को राजनीति में आने का मौका दिया. अगर हम अपनी ही बात करें, तो हमें भी मौका दिया गया. हमारे ऊपर गोरखपुर की जनता ने विश्वास जताया और आज आप वहां पर देख सकते हैं कि चौतरफा विकास की बयार बह रही है. वहां पर विकास से संबंधित कई कार्य हो रहे हैं. प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आशीर्वाद के बाद हमें गोरखपुर की जनता ने हम पर दूसरी बार भी आशीर्वाद दिया. आज आप वहां पर विकास से संबंधित कार्य होते हुए देख सकते हैं.
भाजपा सांसद ने कहा कि मुझे याद है कि आज से 14 साल पहले का बिहार कैसा था. मुझे अच्छे से याद है कि जब हम यहां पर अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए आते थे, तो ढंग की सड़क नहीं होती थी. सड़क खराब होने की वजह से हमें आने-जाने में बहुत दिक्कतें होती थीं. लेकिन, आज जब मैं बिहार को देखता हूं, तो मेरा हृदय मंत्रमुग्ध हो जाता है. आज की तारीख में बिहार में चौतरफा विकास की बयार बह रही है. घर में विकास की लौ जग रही है और इसका श्रेय निश्चित तौर पर प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री के करिश्माई नेतृत्व को जाता है. यह कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि नीतीश कुमार के आने के बाद बिहार में हर वर्ग के हितों का विशेष ख्याल रखा गया है. नीतीश कुमार के कमान संभालने के बाद बिहार में विकास से संबंधित कार्यों में तेजी आई है.
उन्होंने कहा कि अब इस दिशा में प्रयासरत है कि कैसे बिहार में युवाओं को रोजगार के साधन मिलें. अभी हाल ही में बिहार में मखाना इंडस्ट्री लगाने की मांग हुई है. अब हम बिहार में भोजपुरी इंडस्ट्री लगाने की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं. हमने मुंबई में भी भोजपुरी सिनेमा को लेकर एक सेटअप स्थापित किया था, जिसके नतीजतन लाखों युवाओं को रोजगार मिलने लगा था. अब इसी तरह का कदम हम बिहार में भी उठाने जा रहे हैं. हमें पूरा विश्वास है कि इससे युवाओं को रोजगार मिलेगा. आगामी दिनों में युवाओं को रोजगार के लिए दूसरे राज्यों में जाना नहीं होगा.
भाजपा सांसद रवि किशन ने दावा किया कि इस बार 170 से अधिक सीटें एनडीए के खाते में आने जा रही हैं. मौजूदा समय में बिहार में विकास की गंगा बह रही है. यह इसी का नतीजा है कि एक बार फिर से बिहार की जनता ने एनडीए को लाने का मन बना लिया है. हमारी सरकार ने बिहार में यह सुनिश्चित किया है कि विकास से संबंधित कार्यों को लेकर किसी भी प्रकार का समझौता नहीं हो. हमें बिहार में विकास की गति को तेज करना है. हमें भारत के नागरिक के तौर पर यह देखना होगा कि हमारा देश किनके हाथों में सुरक्षित है. हमारी सरकार बिहार में जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है.
इसके अलावा, उन्होंने निरहुआ लाल यादव को टिकट मिलने पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि निरहुआ लाल यादव मेरे छोटे भाई की तरह है. मुझे इस बात की खुशी है कि वो चुनाव लड़ने जा रहे हैं. मुझे उन पर पूरा भरोसा है कि वो बिहार के हितों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे. मैं अपने सभी भोजपुरिया समाज के लोगों को बधाई देता हूं कि वो इसी तरह से आगे बढ़ें.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 17, 2025 03:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

