देश

Video: CJI चंद्रचूड़ के घर पहुंचे पीएम मोदी ने की बप्पा की आरती, मराठी लुक में आए नजर

गणेशोत्सव 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार, 11 सितंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ के निवास पर गणेश पूजा में हिस्सा लिया.

Video: CJI चंद्रचूड़ के घर पहुंचे पीएम मोदी ने की बप्पा की आरती, मराठी लुक में आए नजर
PM Modi Attends Ganapati Poojan at CJI’s House

दिल्ली: गणेशोत्सव 2024 के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार, 11 सितंबर को भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) डी.वाई. चंद्रचूड़ के निवास पर गणेश पूजा में हिस्सा लिया. यह पूजा चंद्रचूड़ परिवार के आवास पर आयोजित की गई थी, जिसमें प्रधानमंत्री ने बड़े श्रद्धाभाव के साथ पहुंचे.

समाचार एजेंसी ANI द्वारा साझा किए गए वीडियो में देखा गया कि पीएम मोदी, सीजेआई डी.वाई. चंद्रचूड़ और उनकी पत्नी कल्पना दास के साथ गणपति की पूजा-अर्चना कर रहे थे. प्रधानमंत्री ने भगवान गणेश के आरती की.

PM मोदी ने की आरती

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी मराठी लुक में नजर आए. बता दें क‍ि महाराष्‍ट्र सहित देशभर में गणपत‍ि पूजा धूमधाम से मनाई जाती है. हर साल गणेश चतुर्थी के मौके पर भगवान गणेश की प्रतिमाओं की स्थापना की जाती है और भक्तगण उनसे सुख-समृद्धि और विघ्नों के नाश की प्रार्थना करते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 11, 2024 10:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).