पीएम मोदी का मास्टरस्ट्रोक, बालाकोट हमले की प्लानिंग करने वाले सामंत गोयल को बनाया नया RAW चीफ, कश्मीर एक्सपर्ट अरविंद कुमार बने IB के नए निदेशक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सामंत गोयल को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) का प्रमुख और अरविंद कुमार को इंटेलिजेंस ब्यूरो का डॉयरेक्टर नियुक्त किया है. रिपोर्ट के मुताबिक, सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयर स्ट्राइक की पूरी प्लानिंग की थी जबकि आईबी के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Photo Credits: Getty)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने बुधवार को सामंत गोयल (Samant Goel) को रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (R&AW) का प्रमुख और अरविंद कुमार (Arvind Kumar) को इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) का डॉयरेक्टर नियुक्त किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सामंत गोयल ने ही बालाकोट एयर स्ट्राइक (Balakot Air Strikes) की पूरी प्लानिंग की थी जबकि आईबी के नए डॉयरेक्टर अरविंद कुमार को कश्मीर (Kashmir) मामलों का एक्सपर्ट माना जाता है. सामंत गोयल और अरविंद कुमार 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं. सामंत गोयल पंजाब कैडर और अरविंद कुमार असम-मेघालय कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं.

बताया जा रहा है कि अरविंद कुमार आईबी के नए डॉयरेक्टर के रूप में 1 जुलाई से अपना कार्यभार संभालेंगे. अरविंद कुमार राजीव जैन की जगह लेंगे. आईबी डॉयरेक्टर के तौर पर राजीव जैन का दो साल का कार्यकाल दिसंबर 2018 में खत्म हो रहा था. लेकिन इन्हें छह महीने का सेवा विस्तार मिला था. इसके अलावा रॉ के प्रमुख अनिल के. धस्माना को भी छह महीने का सेवा विस्तार मिला था. हालांकि अब सामंत गोयल नए रॉ प्रमुख होंगे. यह भी पढ़ें- Operation Bandar: वायुसेना के जिस बालाकोट एयर स्ट्राइक से कांप उठा था पाकिस्तान, उसका कोड नेम था 'ऑपरेशन बंदर'

ज्ञात हो कि प्रधानमंत्री की अध्यक्षता वाली मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति (ACC) ने राजीव जैन और अनिल के. धस्माना के कार्यकाल विस्तार का फैसला किया था.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Netherlands, T20 World Cup 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम नीदरलैंड के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PM मोदी कल मुंबई दौरे पर, फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों से करेंगे मुलाकात, जानें मीटिंग का पूरा शेड्यूल और शहर में कैसी रहेगी ट्रैफिक व्यवस्था

India AI Impact Summit 2026: PM मोदी आज दिल्ली में करेंगे 'इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट का उद्घाटन; सैम ऑल्टमैन, सुंदर पिचाई समेत वैश्विक नेता होंगे शामिल

Mahashivratri 2026: देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, राष्ट्रपति मुर्मु, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, PM मोदी समेत कई नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

\