प्रधानमंत्री मोदी का पाकिस्तान को कड़ा संदेश, UNGA में बोले ‘हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ सतर्क करने की गंभीरता और आक्रोश दोनों’

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शुक्रवार शाम न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा के 74वें अधिवेशन को संबो किया. इस दौरान यूएन के मंच से पीएम मोदी ने पाकिस्तान को आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है.

पीएम मोदी (Photo Credits: ANI)

न्यूयॉर्क: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी (PM Modi) ने शुक्रवार शाम न्‍यूयॉर्क में संयुक्‍त राष्‍ट्र महासभा (United Nations General Assembly) के 74वें अधिवेशन को संबोधित किया. इस दौरान यूएन (UN) के मंच से पीएम मोदी ने पाकिस्तान (Pakistan) को आतंकवाद को लेकर कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने कहा हमारी आवाज में आतंक के खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता भी है और आक्रोश भी है. उनके भाषण के दौरान सभा में तालियों की गड़गड़ाहट भी सुनाई दी.

संयुक्त राष्ट्र महासभा सत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिंदी में संबोधन शुरू करते हुए कहा कि 130 करोड़ भारतीयों की तरफ से संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करना गौरव की बात है. इस दौरान आतंकवाद पर प्रधानमंत्री ने कहा ‘हम मानते हैं कि ये किसी एक देश की नहीं, बल्कि पूरी दुनिया की और मानवता की सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है. आतंक के नाम पर बटी हुई दुनिया, उन सिद्धांतों को ठेस पहुंचाती है, जिनके आधार पर संयुक्‍त राष्‍ट्र का जन्म हुआ है.’

उन्होंने आगे कहा कि मानवता की खातिर आतंक के खिलाफ पूरे विश्व का एकमत और एकजुट होना बेहद जरुरी है. अपने भाषण के दौरान उन्होंने कहा कि आज विश्व का स्वरूप बदल रहा है और हम सभी के पास अपना विकल्प है. उन्होंने कहा कि नए दौर में संयुक्त राष्ट्र को नई शक्ति और नई दिशा देनी ही होगी.

प्रधानमंत्री ने अपने सरकार का विजन बताते हुए कहा कि 2025 तक हम भारत को तपेदिक (टीबी) से मुक्त करने की दिशा में काम कर रहे हैं. उन्होंने कहा, "हमारा मंत्र है जन भागीदारी से जन कल्याण और जन कल्याण से जग कल्याण." संयुक्‍त राष्‍ट्र की अधिवेशन की कार्यवाही भारतीय समयानुसार शाम साढ़े छह बजे से शुरू हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड