त्योहार

Happy Ganesh Chaturthi 2025: देशभर में आज से गणेश चतुर्थी की धूम, PM मोदी ने लोगों को दी गणपति बप्पा मोरया की शुभकामनाएं

मुंबई सहित पूरे देश में आज से गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह के साथ शुरू हो रहा है. इस पावन त्योहार के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

Happy Ganesh Chaturthi 2025:  देशभर में आज से गणेश चतुर्थी की धूम, PM मोदी ने लोगों को दी गणपति बप्पा मोरया की शुभकामनाएं
पीएम मोदी (Photo Credits ANI)

Happy Ganesh Chaturthi 2025:  मुंबई सहित पूरे देश में आज से गणेश चतुर्थी का पर्व उत्साह के साथ शुरू हो रहा है. इस पावन त्योहार के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi)  ने देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं.

प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'X' पर सुबह करीब 7:30 बजे लिखा. “आप सभी को गणेश चतुर्थी की ढेरों शुभकामनाएं. श्रद्धा और भक्ति से भरा यह पावन अवसर हर किसी के लिए शुभकारी हो. भगवान गजानन से प्रार्थना है कि वे अपने सभी भक्तों को सुख, शांति और उत्तम स्वास्थ्य का आशीर्वाद दें। गणपति बाप्पा मोरया!” यह भी पढ़े: Ganesh Chaturthi 2025 Invitation Card in Marathi: गणेश चतुर्थी पर ये मराठी ई- ग्रीटिंग कार्ड अपने प्रियजनों को भेजकर गणेशोत्सव में करें आमंत्रित

PM मोदी ने लोगों को दी गणपति बाप्पा मोरया की शुभकामनाएं

यह त्योहार विशेष रूप से मुंबई और महाराष्ट्र में बड़े धूमधाम से मनाया जाता है. धीरे-धीरे यह पर्व पूरे देश में भी उत्साह के साथ सेलिब्रेट किया जाने लगा है. कुछ लोग अपने घरों में गणपति की स्थापना करते हैं, तो कुछ सार्वजनिक रूप से गणेश पंडालों में भगवान गणपति की मूर्ति स्थापित करते हैं. हालांकि, इस त्योहार का सबसे अधिक महत्व मुंबई और महाराष्ट्र में ही देखा जाता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 27, 2025 08:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).