देश

UK Election Results 2024: ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, ऋषि सुनक को भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं

ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में लेबर पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है. करीब 14 साल बाद पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है. ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की जीत पर पर पीएम मोदी ने बधाई दी है.

UK Election Results 2024: ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की जीत पर PM मोदी ने दी बधाई, ऋषि सुनक को भविष्य के लिए दी शुभकामनाएं
(Photo- ANI-FB)

UK Election Results 2024:  ब्रिटेन में हुए आम चुनाव में  लेबर पार्टी की धमाकेदार जीत हुई है. करीब 14 साल बाद पार्टी सत्ता में वापसी कर रही है. ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की जीत पर दुनिया भर के नेता फोन और सोशल मीडिया के जरिए बधाई दे रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ब्रिटेन के आम चुनाव में कीर स्टार्मर की जीत के लिए बढ़िया दी है वहीं पीएम  ऋषि सुनक को आगे भविष्य के लिए शुभकामनांए दी है.

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट कर कहा, “ब्रिटेन के आम चुनावों में उल्लेखनीय जीत के लिए कीर स्टारमर को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं. मैं सभी क्षेत्रों में भारत-ब्रिटेन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने, आपसी विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए हमारे सकारात्मक और रचनात्मक सहयोग की आशा करता हूं.” यह भी पढ़े: Keir Starmer’s Victory First Speech: ब्रिटेन में 14 साल बाद लेबर पार्टी की वापसी के बाद कीर स्टार्मर का पहला भाषण, लोगों का किया थैंक्स, कहा- ‘आपने हमारे देश को बदल दिया’- VIDEO

पीएम मोदी ने कीर स्टार्मर को जीत के लिए बधाई:

पीएम मोदी ने  ऋषि सुनक के भविष्य के लिए  दी शुभकामनाएं

 

वहीं ऋषिसुनक को भविष्य के लिए शुभकामनाए देते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, यूके के आपके सराहनीय नेतृत्व और आपके कार्यकाल के दौरान भारत और यूके के बीच संबंधों को गहरा करने में आपके सक्रिय योगदान के लिए. आपको और आपके परिवार को भविष्य के लिए शुभकामनाएँ.

बता दें कि ब्रिटेन के आम चुनाव में ऋषि सुनक की कंजर्वेटिव पार्टी को हार का मुंह देखना पड़ा है. जबकि, लेबर पार्टी ने 650 सीटों में से 400 से भी ज्यादा सीटें जीत ली हैं. लेबर पार्टी करीब 14 साल बार सत्ता में वापसी की है. जिसको लेकर लेबर पार्टी के लोग काफी खुश हैं. लेबर पार्टी को इस चुनाव में मिली जीत के बाद ब्रिटेन के अगले पीएम कीर स्टार्मर होंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 05, 2024 03:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).