देश

PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर एक रेस्टोरेंट दो लोगों को भेजेगा केदारनाथ, '56 इंच थाली' भी खाने का मिलेगा मौका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जहां देशभर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तो वहीं दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में '56 इंच की थाली' खाने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही दो लोगों को केदारनाथ जाने का मौका भी दिया जा रहा है.

PM Modi Birthday: पीएम के जन्मदिन पर एक रेस्टोरेंट दो लोगों को भेजेगा केदारनाथ, '56 इंच थाली' भी खाने का मिलेगा मौका
food (Photo: wikimedia commons)

नई दिल्ली, 16 सितम्बर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के मौके पर जहां देशभर में अलग अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं तो वहीं दिल्ली के एक रेस्टोरेंट में '56 इंच की थाली' खाने का मौका तो मिलेगा ही साथ ही दो लोगों को केदारनाथ जाने का मौका भी दिया जा रहा है. रेस्टोरेंट अपनी ओर से दो विशेष लोगों को केदारनाथ मंदिर के दर्शन करने का मौका देगा. कनॉट प्लेस स्तिथ आडरेर 2.1 नामक रेस्टोरेंट की ओर से ऑफर 17 सितंबर से लेकर 26 सितंबर तक रहेगा.

रेस्टोरेंट के मालिक सुमित कालरा नें आईएएनएस को बताया, "प्रधानमंत्री का जन्मदिवस पर कल से 26 सितंबर तक जो भी आएगा, हम उनको प्रधानमंत्री की पसंदीदा जगह केदारनाथ मंदिर भेजेंगे. जैसे पीएम देश का भला कर रहे हैं, उसी तरह हम भी चाहते हैं की हम दो व्यक्तियों का भला करदें." यह भी पढ़ें : Kerala High Court: केरल उच्च न्यायालय ने पिता को अपनी नाबालिग बेटी से बार-बार रेप करने के लिए आजीवन कारावास की सजा को रखा बरकरार

उन्होंने बताया, "इसके साथ ही प्रधानमंत्री का 56 इंच का सीना है और हमारे रेस्टोरेंट में '56 इंच की थाली' भी मौजूद है जिसमें 32 से 33 विभिन्न व्यंजन रहते हैं. यदि कोई दो व्यक्ति इस थाली को 40 मिनट में खा लेते हैं तो साढ़े 8 लाख का इनाम भी घोषित किया गया है, हालंकी यह थाली हमारे रेस्टोरेंट में पहले से चली आ रही है, जिसमें व़क्त के साथ साथ बदलाव होते रहते हैं." उन्होंने आगे कहा, "लकी ड्रॉ के माध्यम से हम दो लोगों को केदारनाथ भेजेंगे. जिन्हें मौका नहीं मिल सका है, या जिनके पास पैसे नहीं है उन्हें यह मौका दिया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 16, 2022 12:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).