देश

PM Kisan 24th Instalment: किसानों को ₹2,000 पाने के लिए जल्द पूरा करें अनिवार्य e-KYC, नहीं तो अटक सकती है किस्त

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है.

PM Kisan 24th Instalment: किसानों को ₹2,000 पाने के लिए जल्द पूरा करें अनिवार्य e-KYC, नहीं तो अटक सकती है किस्त

PM Kisan 24th Instalment Update: प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-KISAN) योजना की 24वीं किस्त का देशभर के करोड़ों किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. केंद्र सरकार ने अभी तक 24वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है, लेकिन पिछले वर्षों के पैटर्न के अनुसार अगस्त-नवंबर 2026 की किस्त अक्टूबर 2026 में जारी होने की संभावना है. हालांकि, किसानों को ₹2,000 की अगली किस्त प्राप्त करने के लिए आधार आधारित e-KYC पूरा करना अनिवार्य है. यह भी पढ़ें: PM Kisan 24th Installment: पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त का इंतजार; जानें संभावित तिथि और eKYC प्रक्रिया

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी, जिसमें सरकार ने 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के बैंक खातों में 18,880 करोड़ रुपये सीधे ट्रांसफर किए थे. योजना के तहत हर चार महीने में किस्त जारी की जाती है, इसलिए अगली यानी 24वीं किस्त अक्टूबर में आने की उम्मीद है. सरकार आमतौर पर किस्त जारी होने से एक-दो सप्ताह पहले प्रेस इंफॉर्मेशन ब्यूरो (PIB) के जरिए आधिकारिक घोषणा करती है.

₹2,000 की किस्त पाने के लिए e-KYC है जरूरी

सरकार ने स्पष्ट किया है कि PM-KISAN योजना के सभी लाभार्थियों के लिए Aadhaar आधारित e-KYC अनिवार्य है. यदि किसान समय पर e-KYC पूरा नहीं करते हैं, तो उनकी अगली ₹2,000 की किस्त रोकी जा सकती है.

ऐसे करें PM-KISAN e-KYC

OTP के जरिए e-KYC

PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Farmers Corner में जाकर e-KYC विकल्प चुनें.

अपना आधार नंबर दर्ज करें.

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज कर प्रक्रिया पूरी करें.

Face Authentication के जरिए e-KYC

PMKISAN GoI मोबाइल ऐप डाउनलोड करें.

Face Authentication e-KYC विकल्प चुनें.

इस सुविधा के लिए आधार से मोबाइल नंबर लिंक होना जरूरी नहीं है.

ऐसे चेक करें Beneficiary Status

PM-KISAN की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

Farmers Corner में Beneficiary Status पर क्लिक करें.

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या आधार नंबर दर्ज करें.

Get Data पर क्लिक करें.

इसके बाद आप अपनी पेमेंट हिस्ट्री, e-KYC स्टेटस और लैंड सीडिंग स्टेटस देख सकते हैं.

PM-KISAN योजना क्या है?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की शुरुआत फरवरी 2019 में की गई थी. इस योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है. यह राशि ₹2,000 की तीन समान किस्तों में सीधे आधार से जुड़े बैंक खातों में Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से भेजी जाती है. योजना शुरू होने के बाद से अब तक 11 करोड़ से अधिक किसान परिवारों को 4.27 लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि वितरित की जा चुकी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2026 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).