PM किसान योजना की 21वीं किस्त मिलेगी या नहीं? किन कारणों से अटक सकती है किस्त, जानें डिटेल्ड

पीएम किसान योजना की 21वीं किस्त किसानों के खाते में जल्द आएगी या नहीं, इसे स्टेटस चेक करके ही पता लगाया जा सकता है.

Prime Minister Kisan Samman Nidhi Yojana

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां करोड़ों किसान रहते हैं. लेकिन आज भी कई किसान खेती से ज्यादा कमाई नहीं कर पाते है. ऐसे गरीब और जरूरतमंद किसानों को आर्थिक मदद देने के लिए केंद्र सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Samman Nidhi Yojana) चला रही है.

इस योजना के तहत किसानों को साल में कुल 6,000 रुपये की सहायता दी जाती है, जिसे 2,000 रुपये की तीन किस्तों में भेजा जाता है. अब तक इस योजना की 20 किस्तें जारी हो चुकी हैं. 20वीं किस्त 4 अगस्त 2025 को किसानों के खातों में भेजी गई थी. अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो यह जानना जरूरी है, कि 21वीं किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं.

ऐसे चेक करें अगली किस्त का स्टेटस

अगर आप जानना चाहते हैं, कि अगली किस्त आपके खाते में आएगी या नहीं, तो इन आसन स्टेप्स को फॉलो करें:

किस वजह से अटक सकती है किस्त?

पीएम किसान योजना की किस्त कई कारणों से अटक सकती है. सबसे आम वजह है, अगर किसान का ई-केवाईसी (E-KYC) पूरा न हुआ हो या उसकी किसान आईडी (Kisan ID) अपडेट न हो. इसके अलावा, अगर आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक नहीं है, या बैंक अकाउंट की जानकारी में कोई गलती है, तो भी किस्त नहीं आती है. कभी-कभी राज्य पोर्टल पर जमीन का रिकॉर्ड अपडेट न होना या डुप्लीकेट रजिस्ट्रेशन और गलत दस्तावेज अपलोड करना भी इस समस्या का कारण बनता है. ऐसे मामलों में किस्त पेंडिंग या रिजेक्ट हो सकती है.

क्या करें अगर किस्त पेंडिंग या रिजेक्ट हो जाए?

अगर आपकी पीएम किसान योजना की किस्त पेंडिंग या रिजेक्ट हो गई है, तो तुरंत नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या कृषि विभाग के कार्यालय में संपर्क करें. यदि आपका ई-केवाईसी पूरा नहीं हुआ है, तो इसे तुरंत अपडेट कराएं. साथ ही, अपने बैंक अकाउंट और आधार कार्ड की लिंकिंग की जांच करें, और सुनिश्चित करें कि आपके जमीन के कागजात और किसान आईडी अपडेट हैं. यह कदम उठाने से आपकी अगली किस्त आसानी से आपके खाते में आ सकती है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड