देश

Today's Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम दूसरे दिन बढ़े, डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता

पेट्रोल (Petrol) के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल (Diesel) सस्ता हुआ. डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन राहत मिली है...

Today's Petrol-Diesel Price: पेट्रोल के दाम दूसरे दिन बढ़े, डीजल लगातार तीसरे दिन हुआ सस्ता
पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी गिरावट पर 15वें दिन विराम लग गया ( Photo Credit: Pixabay )

नई दिल्ली:  पेट्रोल (Petrol) के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि दर्ज की गई, जबकि डीजल (Diesel) सस्ता हुआ. डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन राहत मिली है. देश की राजधानी दिल्ली में इन तीन दिनों में डीजल 20 पैसे लीटर सस्ता हुआ है, जबकि पिछले दो दिनों में पेट्रोल 10 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है.

तेल कंपनियों ने शनिवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की, जबकि डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पांच पैसे और चेन्नई में छह पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

यह भी पढ़ें: Petrol Diesel Price Today: छठे दिन घटे डीजल के दाम, पेट्रोल की महंगाई पर लगा विराम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 72.81 रुपये, 74.89 रुपये, 78.43 रुपये और 75.62 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल की कीमतें घटकर क्रमश: 66.60 रुपये और 68.39 रुपये प्रति लीटर, 69.76 रुपये और 70.37 रुपये प्रति लीटर पर हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2019 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).