देश

बुधवार को घटे पेट्रोल के रेट मगर डीजल की दरों में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर के दाम

लगातार छह दिनों तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद आज पेट्रोल थोड़ा सस्ता हो गया है. जबकि डीजल के दामों में वृद्धि हुई है.

बुधवार को घटे पेट्रोल के रेट मगर डीजल की दरों में हुआ इजाफा, जानें आपके शहर के दाम
पेट्रोल-डीजल (Photo Credits: Getty)

लगातार छह दिनों तक ईंधन की कीमतों में वृद्धि के बाद आज पेट्रोल थोड़ा सस्ता हो गया है. जबकि डीजल के दामों में  वृद्धि हुई है. दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 0.08 रुपये की कमी के बाद 70.33 लीटर और डीजल 0.12 रुपये महंगा होने के बाद यह 64.59 रुपये लीटर है. मुंबई में पेट्रोल की कीमत में भी 0.08 रुपये की कमी करने के बाद 75.97 लीटर कर दी गई है. जबकि डीजल की कीमत में 0.13 रुपये की बढ़ोतरी करने के बाद 67.62 रुपये प्रति लीटर हो गई है.

इस बीच, कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 72.44 रुपये है, जबकि डीजल की कीमत 66.36 रुपये प्रति लीटर है. चेन्नई में पेट्रोल और डीजल कीमतें में क्रमशः 73 रुपये और 68.22 रुपये प्रति लीटर है. नोएडा में पेट्रोल और डीजल की कीमतें क्रमशः 70.23 रुपये और 63.94 रुपये प्रति लीटर है. गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमत 71.26 रुपये और फरीदाबाद में 71.47 रुपये प्रति लीटर हुई है. जबकि, गुरुग्राम में डीजल 64.55 रुपये और फरीदाबाद में 64.77 रुपये है.

यह भी पढ़ें: आज फिर बढ़े पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें क्या है आपके शहर में दाम

2018 के अंतिम सप्ताह में ईंधन की कीमतों में काफी तेजी से गिरावट देखी गई थी, लेकिन 7 जनवरी से इधनों में काफी वृद्धि हो रही थी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2019 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).