देश

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल, डीजल के दाम में दूसरे दिन वृद्धि जारी, नई उंचाई पर पेट्रोल

पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. पेट्रोल देश की राजधानी दिल्ली में 84.70 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 91.32 रुपये लीटर हो गया है.

Petrol and Diesel Price: पेट्रोल, डीजल के दाम में दूसरे दिन वृद्धि जारी, नई उंचाई पर पेट्रोल

मुंबई, 14 जनवरी : पेट्रोल (petrol) और डीजल (diesel) के दाम में गुरुवार को लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी रही. पेट्रोल देश की राजधानी दिल्ली में 84.70 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 91.32 रुपये लीटर हो गया है. दिल्ली में दो दिनों में पेट्रोल 50 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. तेल विपणन कंपनियों ने गुरुवार को पेट्रोल के दाम में दिल्ली और मुंबई में 25 पैसे जबकि कोलकाता में 23 पैसे और चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे जबकि मुंबई में 26 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.

इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 84.70 रुपये, 86.15 रुपये, 91.32 रुपये और 87.40 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. इससे पहले चार अक्टूबर 2018 को चारों महानगरों में पेट्रोल का भाव रिकॉर्ड उंचे स्तर क्रमश: 84 रुपये, 85.80 रुपये, 91.34 रुपये और 87.33 रुपये प्रति लीटर तक चला गया था. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price: पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर, 46 सप्ताह की उंचाई से फिसला कच्चा तेल

दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में पेट्रोल का भाव नई उंचाई पर चला गया है जबकि मुंबई में नई उंचाई के करीब है. डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 74.88 रुपये, 78.47 रुपये, 81.60 रुपये और 80.19 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 14, 2021 12:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).