Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल, डीजल के दाम में लगातार दूसरे दिन वृद्धि जारी
पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई जिससे पेट्रोल का दाम फिर एक नई उंचाई पर चला गया है.
नई दिल्ली, 27 जनवरी : पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को फिर लगातार दूसरे दिन बढ़ोतरी हुई जिससे पेट्रोल का दाम फिर एक नई उंचाई पर चला गया है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में फिर दिल्ली में 25 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 24 पैसे जबकि चेन्नई में 22 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है. वहीं, डीजल के दाम में दिल्ली और कोलकाता में 25 पैसे, मुंबई में 27 पैसे और चेन्नई में 24 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई है. इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव बढ़कर क्रमश: 86.30 रुपये, 87.69 रुपये, 92.86 रुपये और 88.82 रुपये प्रति लीटर पर हो गया है.
डीजल की कीमतें भी बढ़कर दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में क्रमश: 76.48 रुपये, 80.08 रुपये, 83.30 रुपये और 81.71 रुपये प्रति लीटर हो गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध बुधवार को बीते सत्र से 0.17 फीसदी की बढ़त के साथ 55.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था. यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल के बढ़े दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
न्यूयार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) के मार्च अनुबंध में बीते सत्र से 0.38 फीसदी की बढ़त के साथ 52.81 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

