देश

पीएम मोदी की बैठक के बाद भी नहीं कम हुए तेल के दाम, पेट्रोल 11 तो डीजल 23 पैसे बढ़ा

तेल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, और आम आदमी इससे बेहाल है. सरकार द्वारा तेल पर दी गई राहत भी बेअसर रही आलम यह है कि डीजल की कीमत अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है.

पीएम मोदी की बैठक के बाद भी नहीं कम हुए तेल के दाम, पेट्रोल 11 तो डीजल 23 पैसे बढ़ा
प्रतीकात्मक फोटो (Photo Credit- File Photo)

नई दिल्ली: तेल की कीमत में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है, और आम आदमी इससे बेहाल है. सरकार द्वारा तेल पर दी गई राहत भी बेअसर रही आलम यह है कि डीजल की कीमत अब तक के सबसे उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है. पिछले दस दिनों में डीजल की कीमतों में 2.51 रुपये की बढ़ोतरी हो चुकी है जबकि पेट्रोल के दाम 1.22 रुपये प्रति लीटर बढ़े हैं. मंगलवार को दिल्ली में तेल कंपनियों ने पेट्रोल पर 11 पैसे और डीजल पर 23 पैसे की बढ़ोतरी की है. इसी के साथ शहर में आज पेट्रोल 82.83 रूपये प्रति लीटर और डीजल 75.69 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है.

आर्थिक राजधानी मुंबई की बात करें तो यहां पेट्रोल 88.29 रूपये प्रति लीटर और डीजल 79.35 रूपये प्रति लीटर की दर पर है.

तेल कंपनियों के सीईओ से मिले पीएम मोदी

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के बीच कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में दुनियाभर के शीर्ष तेल कंपनियों के अधिकारियों से मुलाकात की थी. प्रधानमंत्री कार्यालय द्वारा जारी बयान में कहा गया, "प्रधानमंत्री ने तेल उत्पादक और तेल उपभोक्ता देशों के बीच भागीदारी का आह्वान किया है, ताकि ऊर्जा लागत में कमी आएगी और वैश्विक अर्थव्यवस्था को स्थिरता मिलेगी, जिसमें अब सुधार दिख रहा है."

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2018 08:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).